UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli marriage news: चमोली शादी में नहीं बजेगा डीजे, महिला मंगल दल बढ़ाएंगे शोभा
1 min read
Chamoli marriage news : शादियों में अब नहीं सुनाई देगा डीजे का शोर, संस्कारों की सुनाई देगी गूंज, पूजा पाठ समेत कई कार्यक्रमों में आमंत्रित कर रहे महिला मंगल दलों को…
Chamoli marriage news: DJ will not be allowed at karnprayag weddings, Mahila Mangal Dal uttarakhand live update : उत्तराखंड की शादियों समेत अन्य कार्यक्रमों मे लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसी ही कुछ खबर चमोली जिले से सामने आ रही है ,जहां पर शादी समारोह से लेकर मुंडन समेत अन्य कार्यक्रमों में महिलाओं की कीर्तन मंडली को डीजे के बजाय अधिक प्राथमिकता मिल रही है। डीजे की जगह महिलाओं की कीर्तन मंडली को प्राथमिकता मिलने के कारण लोगों को अपनी संस्कृति समेत अपने संस्कारों से जुड़े रहने का यह सुनहरा पल मिल रहा है जो उनकी सभी यादों को बेहद खास बना रहा है।
यह भी पढ़े :Chamoli marriage alcohol ban: गैरसैंण शादी में शराब बैन, पीने पिलाने पर 25 हजार का जुर्माना
बता दें चमोली जिले के कर्णप्रयाग में लगभग 8 से अधिक कीर्तन मंडली है जिसमें 50 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। नगर में अब विभिन्न कार्यक्रम में आयोजक कीर्तन मंडलियों को निमंत्रण दे रहे हैं जिसमें नवदुर्गा कीर्तन मंडली शक्तिनगर , चंडिका कीर्तन मंडली, उमा माहेश्वरी कीर्तन मंडली आईटीआई, उमा देवी समेत कई कीर्तन मंडली है। मंडली से जुड़ी बीना देवी रीना देवी आदि ने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यमों से उन्हें अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार करने का मौका मिल रहा है। इससे पहले होली मिलन समारोह में भी कीर्तन मंडलियों ने लोगों के साथ मिलकर कार्यक्रम किया। नगर पालिका कर्णप्रयाग के पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि कीर्तन मंडलियों और ममंद को लगातार आगे बढाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत डीजे के बजाय उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए कीर्तन सामग्री की व्यवस्था भी की जा रही है। आगामी बैसाखी मेले में भी कीर्तन मंडलियों को पूरा मौका दिया जाएगा।
