Connect with us
chamoli scooty accident today: manju devi negi died in school bus gopeshwar road news uttarakhand
फोटो सोशल मीडिया chamoli scooty accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Chamoli scooty accident today: चमोली स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली

Chamoli scooty accident today: चमोली स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की गई जिंदगी

1 min read

chamoli scooty accident today: manju devi negi died in school bus gopeshwar road news uttarakhand: गोपेश्वर–चमोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

chamoli scooty accident today: manju devi negi died in school bus gopeshwar road news uttarakhand: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन व्यतीत होता होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर सुनने को ना मिलती हों। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां मंगलवार को गोपेश्वर–चमोली मोटर मार्ग पर ग्वीलो/पोखरी बैंड के समीप एक स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। इस भीषण हादसे की खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, क्राइस्ट एकेडमी की स्कूल बस वाहन संख्या UK 11 PA 0203 मंगलवार को गोपेश्वर की ओर आ रही थी। बताया गया है कि बस को आलम सिंह पुत्र दरवान सिंह, निवासी लोअर बाजार, चमोली चला रहे थे। जैसे ही बस ग्वीलो/पोखरी बैंड के समीप पहुंची तो बस ने स्कूटी संख्या UK 11 B 7065 को भीषण टक्कर मार दीं। टक्कर के बाद स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में घायल महिला की पहचान मंजू देवी (35 वर्ष) पत्नी भरत सिंह नेगी, निवासी रामपुरा/ईरानी हाल कोठियालसैंण, चमोली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका के पति भरत सिंह नेगी ने बताया कि उनकी पत्नी स्कूटी से गोपेश्वर आ रही थीं और रास्ते में हादसे की सूचना उन्हें फोन पर मिली। यह खबर परिवार के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं थी। मृतका अपने पीछे 2 बेटियों सहित 3 मासूम बच्चों सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ ग‌ई है। उसकी सबसे बड़ी बेटी प्रिया 11 साल की, दूसरी बेटी कनक 9 साल की जबकि सबसे छोटा बेटा महज 5 साल का है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है कि लापरवाही किस स्तर पर हुई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस का कहना है कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- Chamoli bike Accident today: चमोली नशे में धुत चालक ने युवक को रौंदा, खराब एम्बुलेंस में तोड़ा दम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top