UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चम्पावत
Champawat Road Accident today: चम्पावत बर्फबारी देखने मुनस्यारी जा रहा वाहन गहरी खाई में गिरा
1 min read
Champawat Road Accident today: car fell into ditch in sukhidhang tanakpur going munsiyari uttarakhand news today: बर्फबारी का रोमांच बना हादसे की वजह, चंपावत में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, आधी रात को एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू….
Champawat Road Accident today: car fell into ditch in sukhidhang tanakpur going munsiyari uttarakhand news today: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बड़े सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां बर्फबारी देखने मुनस्यारी जा रहे उत्तर प्रदेश के पर्यटकों की कार सुखीढांग क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई । आधी रात को हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि समय पर चले रेस्क्यू ऑपरेशन से सभी सात लोगों की जान बचा ली गई।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, महिंद्रा XUV 700 वाहन उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से मुनस्यारी (पिथौरागढ़) की ओर जा रहा था। बताया गया है कि जैसे ही वाहन बीते 26 जनवरी की देर रात करीब 11:39 बजे, टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखीढांग से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे पहुंचा तो अचानक फिसलकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
आधी रात की सूचना, तत्काल हरकत में आई एसडीआरएफ
जिला नियंत्रण कक्ष चंपावत के माध्यम से रात करीब 12:30 बजे एसडीआरएफ को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खाई में फंसा हुआ है। वाहन में सवार सात लोगों में से पांच लोग किसी तरह स्वयं खाई से निकलकर सड़क तक पहुंच गए थे, जबकि दो लोग—एक महिला और एक पुरुष—खाई में फंसे रह गए थे। दोनों को हल्की चोटें आई थीं और वे मानसिक रूप से काफी घबराए हुए थे।
कठिन परिस्थितियों में सफल रेस्क्यू
एसडीआरएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने रात के अंधेरे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद संयम और सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अंधेरा, ठंड और दुर्गम पहाड़ी इलाका रेस्क्यू में बड़ी चुनौती बना। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए टनकपुर अस्पताल भेजा गया। चलथी चौकी प्रभारी राकेश कठैत ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
बर्फबारी देखने आए थे पर्यटक
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में घायल लोगों में सीतापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी देश दीपक भार्गव (40), उनकी पत्नी पीलम सिंह (39), रुद्र प्रताप सिंह वर्मा (15), दर्शिका सिंह वर्मा (16), अभिषेक वर्मा (24), जितेंद्र कुमार (35) और सज्जन उर्फ रिंकू (30) शामिल हैं। बताया गया कि सभी पर्यटक उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने के उद्देश्य से यात्रा पर निकले थे।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi school bus accident: उत्तरकाशी बच्चों को ले जा रही स्कूल बस में गिरा बोल्डर
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
