UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी
Uttarkashi school bus accident: उत्तरकाशी बच्चों को ले जा रही स्कूल बस में गिरा बोल्डर
1 min read
Uttarkashi school bus accident today: boulder fell yamunotri highway uttarakhand breaking news: यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा टला, डामटा के पास स्कूली बच्चों की बस पर गिरा बोल्डर
Uttarkashi school bus accident today: boulder fell yamunotri highway uttarakhand breaking news: उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले से सड़क हादसे की एक बडी खबर सामने आ रही है जहां यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाखामंडल दर्शन के लिए जा रही स्कूली बच्चों की बस पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर और मलबा आ गिरा। हादसा इतना भयावह था कि एक बड़ा पत्थर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया। बस में सवार बच्चों में दहशत फैल गई। वो तो गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से किसी छात्र छात्रा को गंभीर चोटें नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, विकासनगर से 27 स्कूली बच्चों को लाखामंडल लेकर जा रही बस वाहन संख्या UK07PA 0039 जैसे ही उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाईवे पर डामटा क्षेत्र में पहुंची, उसी दौरान पहाड़ी से चट्टानी मलबा खिसक गया। सड़क चौड़ीकरण का कार्य चलने के कारण पहाड़ी पहले से ही अस्थिर बताई जा रही है। अचानक गिरे मलबे ने बस के अगले हिस्से को चपेट में ले लिया, जिससे शीशा टूट गया और पत्थर भीतर आ गया।
चालक की सतर्कता से बची बच्चों की जान
हादसे के वक्त चालक ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल बस को नियंत्रित कर सड़क किनारे रोक दिया। यदि कुछ सेकेंड की भी देरी होती, तो बस गहरी खाई की ओर जा सकती थी। बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति संभाल ली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार खतरा बना हुआ है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं, बावजूद इसके यातायात को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के संचालित किया जा रहा है।
सभी बच्चे सुरक्षित, दूसरी बस से भेजे गए दर्शन को
थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत ने बताया कि इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। एहतियातन उन्हें दूसरी बस से लाखामंडल दर्शन के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे मलबा हटाने के बाद बहाल कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi earthquake bhukamp today: भूकंप के झटको से डोली उत्तरकाशी की धरती
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
