Connect with us
Uttarakhand coronavirus total positive case reached 332

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आकड़े पहुचें 332, स्वास्थ्य विभाग महकमे में

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आकड़े पहुचें 332, स्वास्थ्य विभाग महकमे में

1 min read

Uttarakhand coronavirus: राज्य में लगातार सामने आ रहे हैं कोरोना संक्रमित, डबलिंग रेट भी घटकर चार दिन के आसपास पहुंचा, सोमवार दोपहर तक 15 मामले आए सामने..

राज्य में लगातार बड़ी संख्या में कोरोना (Uttarakhand coronavirus) संक्रमित सामने आ रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में मरीजों के संक्रमित होने का डबलिंग रेट अब 4.18 दिन पर पहुंचा गया है जबकि इसके महीने की शुरुआती सप्ताह में यह इसके दस गुने से भी अधिक था। अर्थात अब लगभग हर चौथे दिन कोरोना संक्रमितो की संख्या दोगुनी हो रही है। सोमवार को भी राज्य में कोरोना के क‌ई न‌ए मामले सामने आए हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दोपहर जारी बुलेटिन में इनकी संख्या 15 बताई गई है जिनमें देहरादून, पिथौरागढ़ तथा टिहरी गढ़वाल जिले से एक-एक जबकि हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल से तीन-तीन और चमोली से दो लोग शामिल हैं जबकि उधमसिंह नगर जिले के चार लोगों में सक्रमंण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर अब 332 हो गई है जिनमें से 58 लोग पुरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इन दिनों सामने आ रहे संक्रमण के मामलों में 60 फीसदी से अधिक प्रवासियों से सम्बंधित है। राज्य में अभी तक चार कोरोना (Uttarakhand coronavirus) संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई है।


यह भी पढ़ें- टिहरी का कार्यभार संभालते ही एक्सन में आए डीएम मंगेश, टिहरी कोरोना मुक्त करने के लिए बड़ा फैसला

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 12
बागेश्वर 08
चम्पावत 08
पिथौरागढ़ 01 03
चमोली 02 11
रूद्रप्रयाग 03
उत्तरकाशी 10
टिहरी गढ़वाल 01 10
पौड़ी गढ़वाल 03 10
नैनीताल 117
उधमसिंह नगर 04 47
हरिद्वार 03 17
देहरादून 01 74
प्राइवेट लैब 02
कुल 17  332




यह भी पढ़ें– उत्तराखण्ड : 24 साल पहले घर से भागकर चले गए थे प्रकाश, लॉकडाउन में वापस आए पहाड़

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top