Connect with us
alt="uttarakhand coronavirus update news total case 1000 plus"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड कोरोना वाइरस अपडेट.. संक्रमित मरीजों के आकड़े पहुचें सीधे 1000 पार

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखण्ड कोरोना वाइरस अपडेट.. संक्रमित मरीजों के आकड़े पहुचें सीधे 1000 पार

1 min read

Uttarakhand coronavirus update: उत्तराखंड में 1000 पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 85 मामले आए सामने..

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के पोजिटिव आने का सिलसिला जारी है। कोरोना वायरस ने राज्य में 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां.. मंगलवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में संक्रमित मरीजों की संख्या 1043 पर पहुंच गई है। राज्य में आज 85 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए जिनमें से 36 देहरादून से, 22 नैनीताल से तथा 14 टिहरी गढ़वाल जिले से सम्बंधित है। बता दें कि राज्य में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च को देहरादून में पाया गया था। बीते 18 म‌ई तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 पर भी नहीं पहुंची थी लेकिन 24 म‌ई के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखी गई। इसका एक कारण जहां हाईकोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्टिंग बढ़ाया जाना बताया जा रहा है वहीं बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों से लौटे प्रवासी भी संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि राज्य में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या काफी कम है जो कि प्रदेशवासियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के लिए भी राहत की खबर है। सर्वे के अनुसार राज्य में कोरोना की मृत्यु दर का औसत राष्ट्रीय मृत्यु दर से बहुत कम है। राज्य में अभी तक सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है जबकि 252 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।


यह भी पढ़ें उत्तराखण्ड से बेहद दुखद खबर, पहाड़ में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत..

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand coronavirus update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 63
बागेश्वर 21
चम्पावत 33
पिथौरागढ़ 27
चमोली 06 19
रूद्रप्रयाग 02 08
उत्तरकाशी 21
टिहरी गढ़वाल 14 91
पौड़ी गढ़वाल 03 37
नैनीताल 22 283
उधमसिंह नगर 82
हरिद्वार 77
देहरादून 30 223
प्राइवेट लैब 07 58
कुल 85 1043




यह भी पढ़ें– उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए राज्य के अन्दर आवाजाही के दिशानिर्देश, जानिए पास के विषय में

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top