UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Dehradun accident news today: देहरादून सगाई के 2 दिन बाद युवक की गई जिंदगी भाई ने भी तोड़ा दम
1 min read
dehradun accident news today : देहरादून पंचकूला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कांग्रेस नेता के बेटे और भांजे की गई जिंदगी, दो दिन पहले हुई थी नेता के बेटे की सगाई…
dehradun accident news today: congress leader virender rana son vijay nephew rudra Pratap died in Panchkula highway uttarakhand live: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर भीषण सड़क हादसे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बेटे और भांजे की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Kotdwar Pauri accident news today: कोटद्वार दुगड्डा ट्रक की चपेट में आया 7 वर्षीय मासूम गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाने के भलस्वा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय विजय राणा और यूपी सहारनपुर के बड़गांव थाने के शब्बीरपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय रुद्र प्रताप बुलेट बाइक पर सवार होकर पंजाब के जालंधर जा रहे थे। दरअसल विजय राणा वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह राणा के पुत्र थे जो जालंधर में नौकरी करते थे। वहीं रुद्र प्रताप वीरेंद्र राणा के भांजे थे जो वहां पढ़ाई करता थे। बीते सोमवार की सुबह करीब 7 बजे कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कम थी। इस बीच जैसे ही उनकी बाइक देहरादून पंचकूला नेशनल हाईवे ( नकुड़ रोड क्रॉसिंग) पर पहुंची तो आगे से चल रहा अज्ञात वाहन उन्हे नजर नही आया जिसके कारण तेज रफ्तार बुलेट वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घर पर चल रही थी शादी की तैयारी, हादसे मे गई युवक की जिंदगी
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें आसपास के लोगों व पुलिस प्रशासन की मदद से तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों को गहरा सदमा लग गया। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को ही विजय की मंगनी हुई थी ,जिसके बाद घर में शादी की तैयारियां बड़ी जोरों शोरों से चल रही थी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बताते चले वीरेंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य है जो पूर्व में गढ़वाल मंडल विकास निगम के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। वीरेंद्र के बेटे और भांजे की मौत की खबर सुनते ही राजनीति से जुड़े लोगो ने भी दुख प्रकट किया है।
