Connect with us
Uttarakhand kotdwar Pauri accident news today: 7 years old child abhinandan giri died due to truck in dugadda highway.
फोटो सोशल मीडिया kotdwar Pauri accident news today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kotdwar Pauri accident news today: कोटद्वार दुगड्डा ट्रक की चपेट में आया 7 वर्षीय मासूम गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पौड़ी गढ़वाल

Kotdwar Pauri accident news today: कोटद्वार दुगड्डा ट्रक की चपेट में आया 7 वर्षीय मासूम गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand kotdwar Pauri accident news today: 7 years old child abhinandan giri died due to truck in dugadda highway.: दुगड्डा में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

Uttarakhand kotdwar Pauri accident news today: 7 years old child abhinandan giri died due to truck in dugadda highway: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद हृदयविदारक खबर राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां दुगड्डा क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दरअसल सोमवार देर शाम को दुगड्डा कोटद्वार मार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक सात वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय लोगों में भी गहरा दुख और आक्रोश देखने को मिला।

पार्क से घर लौटते समय हुआ हादसा

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार दुगड्डा निवासी सात वर्षीय अभिनंदन गिरी शाम के समय पास के पार्क में खेलकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह कोटद्वार रोड स्थित मस्जिद के समीप सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान सामने से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दादा-दादी के साथ रहता था मासूम

अभिनंदन अपने दादा-दादी के साथ दुगड्डा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा दो का छात्र था। उसके पिता रविकांत गिरी उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में सहारनपुर क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। परिवार के अनुसार बच्चा पढ़ाई के साथ बेहद चंचल और मिलनसार स्वभाव का था, जिसकी असमय मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

चालक हिरासत में, ट्रक सीज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को मौके से हिरासत में ले लिया। चालक की पहचान वीरेंद्र सिंह निवासी कोटद्वार क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर लिया है और घटना के संबंध में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इलाके में शोक का माहौल

हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल और घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि परिवार लंबे समय से दुगड्डा में किराए के मकान में रह रहा था और बच्चे की पढ़ाई यहीं चल रही थी। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Nainital news today: कोटद्वार के युवक की चली ग‌ई जिंदगी, महिला मित्र के साथ आया था नैनीताल घूमने

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top