Connect with us
Uttarakhand Dehradun accident news today: one died on the spot in Chakrata tyuni road.
फोटो सोशल मीडिया Dehradun accident news today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Dehradun accident news today: देहरादून चकराता खाई में गिरी गाड़ी, एक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

Dehradun accident news today: देहरादून चकराता खाई में गिरी गाड़ी, एक की गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand Dehradun accident news today: one died on the spot in Chakrata tyuni road: चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी सवारी गाड़ी; एक की मौत

Uttarakhand Dehradun accident news today: one died on the spot in Chakrata tyuni road: उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीषण सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर कांडा बैंड के पास एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है।

 ग्रामीणों ने देखा मंजर, तब मिली हादसे की सूचना

स्थानीय पशुपालक शनिवार को जब चारा-पत्ती लेने जंगल गए थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क से करीब तीन सौ मीटर नीचे गिरी गाड़ी पर पड़ी। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने तक काफी देर हो चुकी थी

मृतक की पहचान, इलाके में शोक

पुलिस ने खाई से शव बरामद कर उसकी पहचान त्यूणी निवासी महेश थापा के रूप में की है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन में मृतक के अलावा अन्य लोग भी सवार थे या नहीं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका अनियंत्रित होकर वाहन के खाई में गिरने की जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Dehradun school news today: देहरादून छात्रों को पैसे देकर पेंट कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top