UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun school news today: देहरादून छात्रों को पैसे देकर पेंट कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित
1 min read
Uttarakhand dehradun school news today: head Master ajmat parveen suspended in student painting case premnagar: स्कूल में बच्चों से रंगाई-पुताई का मामला गरमाया, कैंट बोर्ड ने प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित
Uttarakhand dehradun school news today: head Master ajmat parveen suspended in student painting case premnagar: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले के प्रेमनगर स्थित कैंट जूनियर हाईस्कूल में छात्रों से रंगाई-पुताई कराए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। दरअसल स्कूल परिसर में छात्रों को पैसे देकर पेंट कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कैंट बोर्ड ने प्रधानाध्यापिका अजमत परवीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वीडियो वायरल होते ही बढ़ा विवाद
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो में कुछ छात्र स्कूल परिसर में दीवारों पर पेंट करते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से काम कराए जाने पर आपत्ति जताई। घटनास्थल पर हुई बातचीत में यह भी सुनाई दिया कि बच्चों को पेंटिंग के लिए बाहर से बुलाने की बात कही गई, लेकिन वहां मौजूद अन्य छात्रों ने बताया कि काम कर रहे बच्चे उनके ही सहपाठी हैं। आपत्ति जताने पर उन्हें सौ-सौ रूपए देने की बात भी विडियो में सुनाई दे रही थी।
प्रशासन हरकत में, जांच शुरू
मामले ने तूल पकड़ते ही कैंट बोर्ड प्रशासन सक्रिय हो गया। कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने घटना को गंभीर मानते हुए प्रधानाध्यापिका के निलंबन की पुष्टि की। उनके मुताबिक, स्कूल परिसर में बच्चों से श्रम कराया जाना नियमों के खिलाफ है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
जांच रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सवालों के घेरे में स्कूल प्रबंधन
घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल शिक्षा का केंद्र होना चाहिए, न कि बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराने की जगह।
यह भी पढ़ें- Dehradun school news today: देहरादून स्कूल में बाल मजदूरी, छात्रों को पैसे देकर कराया जा रहा पेंट
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
