UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather today: 15 तक घने कोहरे का यलो अलर्ट बर्फबारी की भी आंशका
1 min read
Uttarakhand weather today: aaj ka mausam update rain snowfall fog alert forecast news jan 2026: 15 जनवरी तक घने कोहरे का यलो अलर्ट, 17 को 3 पर्वतीय जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना
Uttarakhand weather today: aaj ka mausam update rain snowfall fog alert forecast news jan 2026: उत्तराखंड में मौसम के तेवर बड़े बिगड़े नजर आ रहे हैं। पहाड़ से मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पहाड़ों में पाले और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
मौसम विभाग द्वारा 15 जनवरी तक मैदानी जिलों हरिद्वार ऊधम सिंह नगर के साथ ही देहरादून नैनीताल और चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा पर्वतीय जिलों चमोली उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपद के 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में 17 जनवरी को बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है।
प्रदेश में करीब ढाई माह से वर्षा नहीं हुई है। जनवरी की शुरुआत में सिर्फ उच्च चोटियों पर हिमपात हुआ निचले क्षेत्रों में अभी तक इस सीजन की बर्फबारी नहीं हुई है। इसके साथ ही लगातार वर्षा की कमी के कारण सूखे के हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन माह भी वर्षा सामान्य से कम रहने के संकेत दिए हैं।
उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में जनवरी माह की शुरुआत में अच्छी खासी बर्फबारी न होने को एक गंभीर पर्यावरण खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि चार दशक में इस प्रकार का नजारा नहीं दिखा है। करीब 40 वर्षों के रिकॉर्ड किए गए ऑब्जर्वेशन में पहली बार गढ़वाल हिमालय में तुंगनाथ की ऊंची चोटियां जनवरी तक बर्फ से ढकी नहीं दिख रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के कमजोर संकेतों और शीतकालीन वर्षा की कमी का असर नदियों, कृषि और पेयजल व्यवस्था पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। कम बर्फबारी के कारण मार्च-अप्रैल में ग्लेशियरों के पिघलने की प्रक्रिया भी धीमी रहने की संभावना है। इसका सीधा प्रभाव गंगा, यमुना सहित अन्य प्रमुख हिमालयी नदियों की जलधारा पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school holiday news: स्कूलों में घटेंगी गर्मी सर्दियों की छुट्टियां शिक्षकों को मिलेगी 10EL
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
