Connect with us
Uttarakhand Flying Girl Mansi Negi of chamoli won gold medal in 10 km race walking

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड फ्लाइंग गर्ल मानसी नेगी ने दस किलोमीटर रेस वॉकिंग में जीता गोल्ड मेडल Mansi Negi Uttarakhand

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड फ्लाइंग गर्ल मानसी नेगी ने दस किलोमीटर रेस वॉकिंग में जीता गोल्ड मेडल Mansi Negi Uttarakhand

1 min read

Mansi Negi Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली उड़न गर्ल मानसी नेगी ने रेस वाकिंग स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

राज्य की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। वे उत्तराखंड को गौरवान्वित करने का एक भी अवसर नहीं छोड़ती है। हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं उत्तराखंड की उड़न गर्ल के नाम से जानी जाने वाली मानसी नेगी से, जिसने एक बार फिर से अपने जनपद चमोली के साथ ही उत्तराखंड का नाम भी गौरवान्वित किया है। बता दें कि मानसी नेगी ने नादयाड गुजरात में चल रही बीसवीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की दस किलोमीटर रेस वॉकिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही मानसी नेगी का चयन कोलम्बिया में 1 से 6 अगस्त तक होने वाली अंडर-20 वर्ल्ड चैम्पिनयनशिप के लिए हुआ है।। मानसी के कोच अनूप बिष्ट के अनुसार मानसी नेगी की यह पहली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा है।(Mansi Negi Uttarakhand)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: कपकोट की दीपा ने नीट पीजी एमडी परीक्षा में पूरे राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान
अभी वर्तमान में मानसी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज एक्सीलेंस विंग की खिलाड़ी है। मानसी वर्ष 2015 से इस विंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इससे पहले भी मानसी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बीस किलोमीटर रेस वॉकिंग में ब्रॉन्ज मैडल जीता था ।उत्तराखंड की इस बेटी ने अपनी सफलता से पहाड़ की अन्य बेटियों को भी प्रेरित किया है। मानसी के पिता लखपत सिंह नेगी का वर्ष 2016 में निधन हो गया था। उसके बाद उनकी माता शकुंतला देवी गांव में खेती बाड़ी करके अपनी बेटी का हौसला बढ़ाया यही कारण है कि मानसी नेगी ने विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करके आगे बढ़ती रही । मानसी नेगी ने अपने साथ पहाड़ की अन्य बेटियों को भी प्रेरित किया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top