Connect with us
Uttarakhand Folk singer Narendra Singh Negi award
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / लंदन में गढ़रत्न नेगी दा को मिला फोक सिंगिंग अवार्ड, ठंडो रे ठंडो के सुरों से गूंजी ब्रिटिश संसद

उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड लोकसंगीत

लंदन में गढ़रत्न नेगी दा को मिला फोक सिंगिंग अवार्ड, ठंडो रे ठंडो के सुरों से गूंजी ब्रिटिश संसद

1 min read

Uttarakhand Folk singer Narendra Singh Negi : उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को लंदन में मिला फोक सिंगिंग अवॉर्ड, ब्रिटिश संसद में गूंजा ठंडो रे ठंडो गीत, उत्तराखंड में खुशी का माहौल…

Uttarakhand Folk singer Narendra Singh Negi :उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्हें सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि देश विदेशों में भी उनके गीतों के माध्यम से जाना जाता है। गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने राजनीति से लेकर पहाड़ की पीड़ा तक को अपने गीतों मे कुछ इस कदर पिरोया है कि जो भी इन्हें एक बार सुन ले वो भी इनके गीतों का दीवाना हो जाए। संगीत के क्षेत्र में नरेंद्र सिंह नेगी को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया है। इसी बीच गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को उनके लोकगीत व संगीत के साथ ही अपनी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें लंदन में फोक सिंगिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जो पूरे उत्तराखंड के लिए बेहद गर्व की बात है।

यह भी पढ़िए:यह भी पढ़ें- गढ़रत्न नेगी दा का नया गीत “भाबर नी जौंला” रिलीज होते ही छा गया…..

Singer narendra negi award
बता दें लंदन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स मे बीते रविवार को आयोजित ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड कार्यक्रम मे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को आमंत्रित किया गया था। जिसमें भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रैमी रेंजर व जैक रैंकिंग ने नेगी दा को 50 सालों से लोकगीत व संगीत के साथ ही अपनी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए फोक सिंगिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान ब्रिटिश संसद में उनका प्रसिद्ध गीत ठंडो रे ठंडो गूंजा जिस पर वहां के मौजूद प्रवासी भारतीय जमकर झूमे। नेगी दा के चाहने वालों के लिए आने वाला अगस्त दोहरी खुशी लेकर आ रहा है। क्योंकि एक तो वह लंदन से सम्मानित होकर लौट रहे हैं और दूसरा 12 अगस्त को वह 75 साल के पूरे हो जाएंगे जिस उपलक्ष में देहरादून में उनके 101 गीतों के संग्रह पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गढ़रत्न नरेंद्र नेगी को राष्ट्रपति से मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top