UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand gas cylinder news: LPG की कमी हुई तो जलाने के लिए लकड़ी देगी उत्तराखण्ड सरकार
1 min read
Uttarakhand gas cylinder news : LPG की कमी हुई तो सरकार जलाने के लिए देगी लकड़ी, उत्तराखंड में तैयारी शुरू
Uttarakhand gas cylinder news: If shortage of LPG, govt will provide wood for burning statement by subodh uniyal latest update today : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव व अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण इसका असर कहीं ना कहीं भारत में भी देखने को मिल रहा है ,जिससे गैस आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस वैश्विक संकट को ध्यान मे रखते हुए सरकार ने कमर कस ली है। इस बीच उत्तराखंड मे धामी सरकार ने आपातकालीन कदम उठाते हुए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए फायरवुड उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :LPG gas cylinder shortage: कामर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक, घरेलू गैस पर नए नियम
बता दें उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि इजरायल ईरान के बीच चल रहे युद्ध की स्थिति में संकट जैसे हालात बन गए हैं , लेकिन चिंता की बात नहीं है। उत्तराखंड में अगर lpg की कमी होती है तो सरकार जलाने के लिए लकड़ी देगी। मिडिल ईस्ट देशो मे जारी संकट के वजह से भारत को होने वाली गैस सप्लाई 30 फीसदी घट गई है। भारत हर दिन करीब 191 मिलियन क्यूबिक मीटर गैस की खपत करता है ,जिससे आधी गैस दूसरे देशों से मंगाई जाती है। बताते चलें हॉर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले टैंकर अब नहीं आ पा रहे हैं, जिससे करीब 60 मिलियन क्यूबिक मीटर गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है।
उत्तराखंड मे बड़ी तैयारी
उत्तराखंड सरकार ने आपातकालीन तैयारी शुरू कर दी है जिसके तहत वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सरकार ने वन विकास निगम को निर्देश दिया है कि वह भरपूर मात्रा में लकड़ी का इंतजाम करके रखें। अगर गैस की कमी बढी तो यह लकड़ी व्यापारियों और उद्योगों को ईंधन के तौर पर दी जाएगी ताकि उनका काम बंद ना हो सके। बताते चले घर की रसोई और गाड़ियां तो चलती रहेगी लेकिन होटल रेस्टोरेंट और फैक्ट्री को परेशानी हो सकती है, जिनके लिए चूल्हे का विकल्प रखा गया है। गैस की चिंता इस कदर बढ़ गई है कि लोग गोदाम की ओर दौड़ लगा रहे हैं। हल्द्वानी और रामनगर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई ठप हो गई है। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है।
शादी वाले घरों मे बढ़ी टेंशन
बताते चले इन दिनों शादियों का सीजन भी चल रहा है ,ऐसे में जिस परिवार में शादी है वहां सिलेंडर जुटाने का संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ ही वेडिंग पॉइंट संचालक भी सिलेंडर की जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं। हल्द्वानी में इंडेन गैस एजेंसी रोज करीब 1500 और भारत गैस एजेंसी 1800 सिलेंडरों की सप्लाई करती है। काठगोदाम स्थित इंडेन गैस गोदाम के प्रबंधक गणेश नेगी ने बताया कि घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक है जबकि कमर्शियल की पूर्ति पर रोक लगाई गई है। मंगलवार को 15 कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई हुई। बताया जा रहा है कि भारत गैस 38000 घरेलू तथा 900 कमर्शियल कनेक्शन है। घरेलू गैस की स्थिति तो सामान्य है लेकिन कमर्शियल की किल्लत नजर आ रही है।
