Connect with us
Uttarakhand government said 330 women homeguards bharti by physical exam in 2023. Uttarakhand women homeguards bharti 2023

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड सरकार की बेटियों को बड़ी सौगात जल्द होगी 330 महिला होमगार्डों की भर्ती

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड सरकार की बेटियों को बड़ी सौगात जल्द होगी 330 महिला होमगार्डों की भर्ती

1 min read

Uttarakhand women homeguards bharti: जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता एवं शैक्षिक योग्यता के आधार पर होगी महिला होमगार्डों की भर्ती….

अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सुनहरे भविष्य की दास्तां लिखने की कामना रखने वाली उत्तराखण्ड की होनहार बेटियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक उत्तराखण्ड में जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी अड़चन लिखित परीक्षा की समस्या अब काफी हद तक दूर हो चुकी है। दरअसल शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है कि अब होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। केवल शारीरिक दक्षता एवं शैक्षिक योग्यता के आधार महिला होमगार्डों का चयन किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही इस संबंध में शासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए जाएंगे।
(Uttarakhand women homeguards bharti)
यह भी पढ़ें- Uttrakhand women homeguard Bharti: उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी महिला होमगार्डों की भर्ती आदेश जारी

विदित हो कि बीते दिसंबर माह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही इस दिशा में होमगार्ड मुख्यालय की ओर से काम शुरू कर दिया गया था परंतु इसी बीच शासन ने इसके लिए पहले होमगार्ड मुख्यालय को परीक्षा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रश्नपत्र भी मुख्यालय ही बनाएगा। जिस पर मुख्यालय ने यह कहते हुए अपने हाथ पीछे खींच लिए कि लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र बनाने का कार्य विशेषज्ञ एजेंसी का होता है। जिसके बाद से यह भर्ती प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई, अब शासन द्वारा गतिरोध दूर होने से इस दिशा में जल्द तेजी आने की संभावना को बल मिला है। जिसको देखते हुए लगता है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
(Uttarakhand women homeguards bharti)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी डीए हुआ मंजूर बढ़ेगा मानदेय

बता दें कि वर्तमान में होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं। ऐसे में प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए महिला होमगार्डों की भर्ती होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में शासन ने ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती कराने का निर्णय लिया है।(Uttarakhand women homeguards bharti)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड होमगार्डों की सैलरी बढ़ी, सरकार ने बढ़ाए ये भत्ते, पुलिस कांस्टेबल के बराबर वेतन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top