Connect with us
UTTARAKHAND news: Recruitment order of women homeguard bharti will be issued. Uttarakhand women homeguard Bharti

Home / उत्तराखण्ड / Uttrakhand women homeguard Bharti: उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी महिला होमगार्डों की भर्ती आदेश जारी

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

Uttrakhand women homeguard Bharti: उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी महिला होमगार्डों की भर्ती आदेश जारी

1 min read

Uttarakhand women homeguard Bharti: अभी तक राज्य के सिर्फ तीन जिलों में थी महिला होमगार्डो की तैनाती, अब सभी जनपदों में की जाएगी महिला होमगार्डो की भर्ती….

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ा रही उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। जी हां.. अब उत्तराखंड के सभी जिलों में महिला होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। सबसे खास बात तो यह है कि इसका आदेश भी होमगार्ड मुख्यालय से जारी हो गया है। जिसमें प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती करने को कहा गया है। बता दें कि अब तक सिर्फ राज्य के तीन जनपदों देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में ही महिला होमगार्डों की भर्ती हो रही थी। होमगार्ड मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भर्ती के बाद महिला होमगार्डों को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
(Uttarakhand women homeguard Bharti)
यह भी पढ़ें- Dehradun Delhi E bus: देहरादून दिल्ली के बीच शुरू हुई ई-बस सेवा जानिए इसकी खूबियां

आपको बता दें कि महिला होमगार्डों का नेतृत्व महिला कमांडर द्वारा ही की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में महिला होमगार्डों की नई प्लाटून स्थापित की जाएगी। बताते चलें कि आदेश जारी होने के बाद अब एक महिला कमांडर के नेतृत्व में 35 होमगार्डों की तैनाती की जाएगी। इतना ही नहीं महिला होमगार्डो का वेतनमान भी पुरुष होमगार्ड के ही समान होगा। इस संबंध में ऊधम सिंह नगर की जिला होमगार्ड कमांडेंट प्रतिमा ने बताया कि मुख्यालय के आदेश के बाद ऊधमसिंह नगर में भी पहली बार एक प्लाटून महिला होमगार्ड की भर्ती होगी। इसी तरह अन्य जनपदों में भी महिला होमगार्डो की भर्ती की जाएगी। जल्द ही इसके लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
(Uttarakhand women homeguard Bharti)

यह भी पढ़ें- Mansi Negi Gold Medal: उत्तराखंड की मानसी नेगी ने 20 किमी वाक रेस में जीता गोल्ड

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top