UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी
Haldwani News live: हल्द्वानी मानवता शर्मशार हादसे के बाद अंगूठी मोबाइल लूट ले गए युवक
1 min read
Haldwani News live: हादसे के दौरान फरिश्ता बनने की जगह युवको ने अंगूठी, मोबाइल पर किया हाथ साफ, दो आरोपी गिरफ्तार
Haldwani News live: humanity shamed, after road accident, 2 youth stole the ring and mobile of victims nainital uttrakhand breaking update: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है ,जहां पर सड़क दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस द्वारा दबोचा गया है। इतना ही नहीं बल्कि आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
यह भी पढ़े :Kotdwar accident news today: कोटद्वार कार की टक्कर से युवक की चली गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी बरेली रोड निवासी गोपाल सिंह बिष्ट ने बीते 3 मार्च को पुलिस प्रशासन के पास तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि बीते 28 फरवरी को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी की गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने FIR धारा 305 (B) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की। गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली मुखबिर की सूचना के आधार पर 5 मार्च को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
धरे गए दोनो आरोपी (haldwani news today)
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष) निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा तथा मोहम्मद सैफ अली (29 वर्ष) निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई है पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 315 एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
