UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News Today: हल्द्वानी बना मच्छी बाजार, भिड़ी यूट्यूबर ब्लागर ज्योति अधिकारी सुनीता भट्ट
1 min read
Haldwani News Today : सरे बाजार एक दूसरे से आपस में भिड़ी महिला यूट्यूबर ,गाली गलौज और धक्का मुक्की करती आई नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…
Haldwani News Today: YouTuber blogger Jyoti Adhikari and Sunita Bhatt clash fight kathgodam uttarakhand live update : उत्तराखंड की शांत वादियां दिन प्रतिदिन अशांति की ओर जा रही है, जिसका मुख्य कारण कहीं ना कहीं लोगों के बेफिजूल के झगड़े बन रहे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर भरे बाजार दो महिला ब्लॉगर आपस में भिड़ गई। इतना ही नहीं बल्कि दोनों एक दूसरे पर जमकर गाली गलौज की बौछार करते हुए धक्का मुक्की पर उतर आई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर लोग विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे है।
यह भी पढ़े :Jyoti Adhikari case update: ब्लागर ज्योति अधिकारी मामला अब खटीमा पुलिस लेगी रिमांड
बता दें बीते बुधवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी मे उस दौरान भारी हंगामा देखने को मिला जब दो महिला ब्लागर आपस में भिड़ गई। यह ब्लॉगर कोई और नहीं बल्कि अक्सर चर्चाओं में रहने वाली ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट थी , जिनके बीच अचानक हुआ विवाद देखते ही देखते गाली गलौज से धक्का मुक्की तक पहुंच गया। दोनों महिला ब्लॉगर इस दौरान एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आई।
सोशल मीडिया पर चल रहा था लम्बे समय से विवाद (haldwani news today)
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था ,जिसमें दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ वीडियो और पोस्ट के जरिए आरोप प्रत्यारोप लगाए। बस इसी विवाद के चलते जब दोनों आमने-सामने आई तो माहौल गर्मा गया और स्थिति बिगड़ गई। घटना के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम दोनों को शांत कराते हुए नजर आई। काफी देर तक चली बहस के बाद आखिरकार पुलिस ने दोनों महिला ब्लागर को समझा बुझाकर शांत करवाया और काठगोदाम थाने ले गई। इस दौरान दोनों महिलाओं के खिलाफ शांति भंग करने का चालान किया गया, इसके साथ ही पुलिस ने दोनों को सख्त हिदायत भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिस पर कुछ लोग कह रहे हैं कि ईरान इजरायल के बाद असली युद्ध तो हल्द्वानी मे छिड़ा है।
पुलिस ने कहा ब्लॉगर सामाजिक बनें, विवाद न करें
एसपी सिटी मनोज कल्याल ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के विवाद थानों तक पहुंच रहे हैं। बुधवार की शाम को बवाल के बाद दोनों महिला ब्लॉगर्स को पुलिस काठगोदाम कोतवाली ले गई, जहां दोनों की काउंसलिंग की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कानून व्यवस्था किसी भी हाल मे नहीं बिगड़ने दी जएगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि ब्लॉगर सामजिक बनें, विवाद न करें। चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने भी माहौल खराब किया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
