UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार
Haridwar school bus accident: हरिद्वार में भीषण बस हादसा, स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त 35 बच्चे थे सवार
1 min read
haridwar school bus accident today: due to dumper buses fell into farm uttarakhand breaking news: हरिद्वार में ओवरलोड डंपर से बचते हुए खेत में गिरी स्कूल बस, 35 बच्चे बाल-बाल बचे, खनन वाहनों पर फूटा लोगों का गुस्सा
haridwar school bus accident today: due to dumper buses fell into farm uttarakhand breaking news: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण खनन से ओवरलोडेड बेलगाम डंपर होते हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां कलियर थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी एक स्कूल बस सड़क किनारे खेत में जा गिरी। बताया गया है कि बस में सवार करीब 35 छात्र उस वक्त दहशत में आ गए, जब तेज रफ्तार में जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से बचते हुए खेत में उतर गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी छात्र गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल की बस सोमवार को छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर सोहलपुर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में सड़क पर खनन सामग्री से लदा एक ओवरलोड डंपर खड़ा था। बस चालक ने डंपर को बचाने और आगे निकलने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे सड़क से उतरकर पास के खेत में जा गिरी। बस के खेत में गिरते ही अंदर बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना समय गंवाए खेत में उतरी बस से बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से बस को भी खेत से बाहर निकलवाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने खनन से जुड़े ओवरलोड वाहनों को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि गनीमत रही कि स्कूल बस में सवार बच्चे सुरक्षित बच गए, लेकिन अगर समय रहते सख्ती नहीं हुई, तो अगली बार किसी बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से खनन से भरे भारी वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस समस्या को लेकर कई बार खनन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन शिकायतों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संबंधित विभागों का घेराव किया जाएगा। बढ़ते तनाव को देखते हुए इमलीखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली ने बताया कि कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से लदे करीब आधा दर्जन ओवरलोड डंपरों को कब्जे में लिया गया है। सभी वाहनों को चौकी लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Chamoli bike Accident today: चमोली नशे में धुत चालक ने युवक को रौंदा, खराब एम्बुलेंस में तोड़ा दम
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
