Connect with us
Uttarakhand Jan Jan Ke Dwar Campaign: Pushkar Singh Dhami Launches Special Public Camps
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand jan jan ke dwar Campaign)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: धामी सरकार के ‘जन-जन के द्वार’ अभियान से लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: धामी सरकार के ‘जन-जन के द्वार’ अभियान से लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

1 min read

Uttarakhand jan jan ke dwar Campaign: उत्तराखंड में शुरू हुआ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, लोगों की समस्याओं का घर बैठे होगा समाधान

Uttarakhand Jan Jan Ke Dwar Campaign: Pushkar Singh Dhami Launches Special Public Camps|Uttarakhand Jan Jan Ke Dwar Campaign| Pushkar Singh Dhami News| Uttarakhand News| उत्तराखंड सरकार ने आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह विशेष अभियान 4 जुलाई से 15 दिनों तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही लोगों की शिकायतों का समाधान कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: रुड़की में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन दोस्तों की गई जिंदगी

पहले तीन दिनों में हजारों लोगों ने उठाया लाभ (Jan Jan Ke Dwar Campaign)

अभियान की शुरुआत के बाद पहले तीन दिनों में ही प्रदेशभर से हजारों लोगों ने इन शिविरों का लाभ लिया। विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक ही स्थान पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका त्वरित निस्तारण कर रहे हैं।

शिविरों में मिल रही कई सरकारी सुविधाएं (Government Welfare Scheme)

इन विशेष शिविरों में पात्र लोगों को समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग से जुड़े प्रमाण पत्र, कृषि उपकरण, बीज और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं।

घर-घर तक सरकारी सेवाएं पहुंचाना है उद्देश्य (Pushkar Singh Dhami Initiative)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार चाहती है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। विभागीय अधिकारी स्वयं लोगों तक पहुंचें और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान करें। यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रपुर छुट्टी पर आए भारतीय सेना के जवान भवान सिंह भंडारी का निधन

पिछले अभियान में भी मिला था अच्छा परिणाम (Good Governance Uttarakhand)

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में भी 45 दिनों तक यही अभियान चलाया गया था। उस दौरान पूरे प्रदेश में 681 शिविर लगाए गए थे, जिनमें 5.33 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। अभियान के दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया था। सरकार का कहना है कि इस पहल को प्रभावी जनसेवा और बेहतर सुशासन की दिशा में एक सफल मॉडल माना गया है।

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और ब्लॉगर कर रहे क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं को उजागर 

बताते चलें सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और ब्लॉगर इन दिनों अपने क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं को भी सोशल मीडिया पर रखते हुए दिख रहे हैं और उस पर त्वरित कार्यवाही की वीडियो भी सामने आ रही है। अभी तक कई सारे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और ब्लॉगर अपनी क्षेत्र की समस्याओं पर वीडियो बना चुके हैं जबकि अन्य लोग भी अपना विडियो जारी कर रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top