UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand News: देहरादून में 25 वर्षीय आकांक्षा चौहान मृत मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
1 min read
Dehradun News live today| Dehradun kalsi Akanksha Chauhan Found Dead Under Suspicious Circumstances|
संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय आकांशा चौहान की मौत, क्षेत्र में पसरा सन्नाटा…
Dehradun News live today| Dehradun kalsi Akanksha Chauhan Found Dead Under Suspicious Circumstances|
उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। विकासनगर क्षेत्र के कालसी ब्लॉक अंतर्गत सैंसासा (नागथात) गांव की रहने वाली 25 वर्षीय आकांक्षा चौहान का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का केस, हिरासत में
देहरादून में निजी कंपनी में करती थीं नौकरी (Dehradun News Today)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकांक्षा चौहान होटल व्यवसायी श्यामशेर सिंह चौहान की सुपुत्री थीं और देहरादून में एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जब काफी देर तक उनका फोन रिसीव नहीं हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां आकांक्षा बाथरूम में मृत अवस्था में मिलीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामले में आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
क्षेत्र में शोक की लहर, जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना (Uttarakhand News)
आकांक्षा चौहान के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस दुखद घटना के बाद विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, विधायक प्रीतम सिंह, कालसी ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: अल्मोड़ा के गैराड़ गांव में जंगली मशरूम खाने से 4 लोगों की तबीयत बिगड़ी एक गंभीर
मिलनसार स्वभाव के कारण सभी की थीं प्रिय (Breaking News Dehradun)
स्थानीय लोगों के अनुसार, आकांक्षा चौहान बेहद मिलनसार, सरल और हंसमुख स्वभाव की थीं। उनके अचानक निधन से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
