UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Kalsi vikasnagar accident news today: कालसी खाई में गिरा वाहन, 3 महिलाओं की गई जिंदगी
1 min read
kalsi vikasnagar accident news today: vehicle utility pickup fell into ditch 3 died dehradun road uttarakhand breaking: कालसी में दर्दनाक हादसा: यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, तीन महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम
kalsi vikasnagar accident news today: vehicle utility pickup fell into ditch 3 died dehradun road uttarakhand breaking: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही एक बेहद दुखद खबर आज फिर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां विकासनगर क्षेत्र के कालसी तहसील के बैराटखाई–गागंरोऊ मोटर मार्ग पर सवारियों से भरा एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में अब तक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 5 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस भयावह हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
अभी तक मिल जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक यूटिलिटी वाहन संख्या यूके-07-टीबी-2455, कालसी तहसील क्षेत्र के गागंरोऊ गांव से सवारियों को लेकर विकासनगर की ओर जा रहा था। जिसमें चालक समेत करीब आठ लोग सवार थे। बताया गया है कि जैसे ही वाहन वायाधार के समीप पहुंचा, चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। घटना में गागंरोऊ गांव निवासी 65 वर्षीय लूसो देवी पत्नी नंदूदास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने मिलकर कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को खाई से बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल विकासनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गीता देवी (35 वर्ष) पत्नी प्रकाश खन्ना, निवासी खुशियो और धनो देवी (53 वर्ष) पत्नी संतू दास, निवासी ग्राम चिट्टाड के रूप में हुई है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी हालत बिगड़ती चली गई।
इस संबंध में नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र असवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका लूसो देवी का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई मौके पर ही कराई गई। उन्होंने कहा कि अन्य दोनों महिलाओं की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई है। प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर ली है। हादसे के बाद गागंरोऊ और आसपास के गांवों में शोक की लहर है। एक ही क्षेत्र की तीन महिलाओं की असमय मौत ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर सड़क की स्थिति और वाहन नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Satish nainwal block pramukh died: भिकियासैंण ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल का निधन
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
