UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Khatima Accident news today: खटीमा स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की गई जिंदगी
1 min read
khatima accident news today: bike riders 3 youth died by school bus jhankat road udham Singh Nagar Uttarakhand breaking: खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी स्कूल बस की टक्कर से तीन युवकों की मौत, गांव में मातम
khatima accident news today: bike riders 3 youth died by school bus jhankat road udham Singh Nagar Uttarakhand breaking : उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार शाम सड़ासडिया से प्रतापपुर जाने वाले मार्ग पर एक निजी स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां एक ओर तीन परिवारों की दुनिया उजड़ गई, वहीं प्रतापपुर और झनकट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार प्रतापपुर वार्ड-7 निवासी देवेंद्र सिंह राणा (24) पुत्र उमेश सिंह राणा शुक्रवार शाम अपने पड़ोसी राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह राणा (34) पुत्र पंचम सिंह के साथ बाइक से झनकट से घर लौट रहे थे। बताया गया है कि बाइक देवेंद्र चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक सड़ासडिया से प्रतापपुर जाने वाले मार्ग पर घर से महज करीब सौ मीटर दूर पहुंची थी कि तभी एक निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत स्वजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देर किए घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार और प्रतापपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने स्वजनों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शनिवार को कराई जाएगी।
हादसे के बाद निजी स्कूल बस का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था या नहीं। स्वजनों के अनुसार देवेंद्र सिंह राणा राजमिस्त्री का कार्य करता था, जबकि दोनों अन्य युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और गांव में हर आंख नम नजर आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- Devprayag news today: देवप्रयाग अस्पताल में न इलाज मिला ना एंबुलेंस जच्चा-बच्चा की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
