Connect with us
khatima bike Accident today: 2 youth died in chakarpur banbasa road udham Singh Nagar Uttarakhand latest news
Image : social media ( khatima bike Accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Khatima bike Accident today: खटीमा में कार बाइक की भीषण टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Khatima bike Accident today: खटीमा में कार बाइक की भीषण टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी

1 min read

khatima bike Accident today: वाहन को ओवरटेक करते समय दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम..

khatima bike Accident today: 2 youth died in chakarpur banbasa road udham Singh Nagar Uttarakhand latest news: सड़क पर किसी अन्य वाहन को जल्दबाजी में ओवरटेक करना कितना भारी पड़ सकता है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमे लोगो की जिंदगी तक जा सकती है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है, जहां पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतको के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Bus accident padma river: पद्मा नदी में गिरी बस, अब तक 23 की गई जिंदगी, क‌ई लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा वार्ड नंबर 13 के निवासी 29 वर्षीय नावेद खान पुत्र बाबू खान और 25 वर्षीय नमन मौर्य पुत्र सुरेंद्र कुमार बीते बुधवार की शाम को बाइक पर सवार होकर चकरपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी तेज रफ्तार बाइक चकरपुर बनबसा मार्ग पर पहुंची तो अन्य वाहन को ओवरटेक करने लगी। इस बीच सामने से आ रही कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार को फाडते हुए उसमें धंस कर दो टुकड़ों में बंट गई। इतना ही नहीं बल्कि बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को खटीमा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया ,जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

हादसे का वीडियो कार के डैशबोर्ड पर हुआ रिकॉर्ड

बताते चले दुर्घटना का कार के डैशबोर्ड में लगे कैमरे का फुटेज सामने आया है ,जिस पर स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि ओवरटेकिंग के दौरान बाइक और कार की भिड़ंत हुई है। इस हादसे मे जान गवाने वाले नावेद के निकाह को अभी डेढ़ साल ही हुए थे ,जबकि नमन मौर्य की शादी को अभी एक वर्ष ही हुआ था। नावेद व नमन की मौत उनके परिजनों को जीवन भर का दुख दे गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top