UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Kuldeep yadav marriage: 14 मार्च को वंशिका संग मसूरी में फेरे लेंगे क्रिकेटर कुलदीप यादव
1 min read
Kuldeep Yadav marriage : 14 मार्च को मसूरी में स्टार स्पिनर कुलदीप यादव वंशिका संग लेंगे सात फेरे, शादी में जुड़ेंगे कई हाई प्रोफाइल दिग्गज…
Kuldeep Yadav marriage: Cricketer Kuldeep Yadav wedding with Vanshika in Mussoorie on March 14 uttarakhand news live : देवभूमि उत्तराखंड की हसीन वादियों ने हर किसी का मन कुछ इस तरह मोह लिया है कि, यहां पर विदेशी लोगो समेत देशभर के अन्य लोग भी अपने विवाह कार्यक्रम से लेकर अन्य कार्यक्रमों को बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए पहुंचते हैं। इसी बीच राजधानी देहरादून की पहाड़ों की रानी मसूरी में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी दोस्त वंशिका संग शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand UCC new rules: पहचान छिपाकर शादी पर जेल, लिव इन के नियम भी हुए सख्त
बता दें राजधानी देहरादून के मसूरी स्थित सेवाय होटल मे भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का कार्यक्रम आगामी 13 और 14 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 13 मार्च को हल्दी समेत अन्य पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी, जबकि 14 मार्च की रात को कुलदीप यादव और वंशिका सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। शादी को लेकर सेवाय होटल पूरी तरह से बुक कर लिया गया है। इसके साथ ही होटल में सजावट का काम भी लगभग पूरा हो चुका है और अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए विशेष स्थान तय किए गए हैं। होटल के भीतर मंडप मेहमानों के स्वागत स्थल और संगीत कार्यक्रम के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है ताकि समारोह भव्य और यादगार बन सके। बताते चले शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
मेहमानों के लिए खाने पीने की उचित व्यवस्था (Kuldeep Yadav wedding)
मेहमानों की मेजबानी को ध्यान में रखते हुए करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं इसके अलावा आसपास के अन्य होटलों में मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। शादी समारोह में कई खेल और बॉलीवुड जगत के मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इन मेहमानों के लिए होटल प्रबंधन की ओर से विशेष मेन्यू तैयार किया गया है जिसमें ब्रेकफास्ट लंच और डिनर के लिए अलग-अलग व्यंजन शामिल है।
उत्तराखंड का पारंपरिक व्यंजन भी परोसा जाएगा
बताते चले कुलदीप यादव की शादी में उत्तराखंड का पारंपरिक भोजन भी मेहमानों को परोसा जाएगा। स्थानीय खानपान को मेन्यू मे शामिल किया गया है ताकि देवभूमि की संस्कृति और स्वाद का अनुभव सभी मेहमानों तक पहुंच सके। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूरी तरह से शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। इस भव्य शादी समारोह में जय शाह, गौतम गंभीर ,एम एस धोनी, सूर्य कुमार यादव, विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। बताते चलें इससे पहले इसी होटल में क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी हो चुकी है जहां पर भी कई क्रिकेटर और हस्तियां पहुंची थी।
