Connect with us
Rishikesh ganga river latest news live today
सांकेतिक फोटो Rishikesh latest news today

Home / उत्तराखण्ड / Rishikesh news live today: ऋषिकेश गंगा नदी में डूबने से बीटेक छात्र की गई जिंदगी

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

Rishikesh news live today: ऋषिकेश गंगा नदी में डूबने से बीटेक छात्र की गई जिंदगी

1 min read

Rishikesh latest news today : गंगा नदी में नहाने के दौरान हादसा, बीटेक के छात्र की गई जिंदगी, परिजनो मे पसरा मातम….

Rishikesh latest news today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऋषिकेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर गाजियाबाद से घूमने आए चार दोस्तों में से एक दोस्त की जिंदगी चली गई। जानकारी मिली है कि चारों दोस्त मस्तराम घाट पर नहाने के लिए निकले थे जिनमें से उनके ही एक दोस्त का नदी में नहाते समय अचानक से पैर फिसल गया जिसके कारण वह गंगा की लपटों में डूब गया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है।
यह भी पढ़ें- Didihat Pithoragarh car Accident: पिथौरागढ़ सड़क हादसे में चली गई छात्र समेत दो की जिंदगी

ganga river rishikesh news अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के बडौत व वर्तमान मे गाजियाबाद का रहने वाला 20 वर्षीय वैभव शर्मा पुत्र हेमंत शर्मा बीते रविवार की सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए राजधानी देहरादून के ऋषिकेश निकला था। इस दौरान एक ही कॉलेज के बीटेक के चारों दोस्त लक्ष्मण झूला पहुंचे जहां पर दोपहर के समय सभी मिलकर मस्तराम घाट पर नहाने लगे। तभी नहाने के दौरान वैभव शर्मा का अचानक से पैर फिसला और वह गंगा में डूब गया। जिससे घबराए वैभव के दोस्तो ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
यह भी पढ़ें- Udham Singh Nagar news: रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई महिला की चली गई जिंदगी

rishikesh news live today सूचना मिलते ही लक्ष्मण झूला थाने की पुलिस SDRF की टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहाँ पर उन्होंने गंगा की गहराई में युवक की खोजबीन शुरू की इसके पश्चात करीब आधे घंटे के बाद वैभव को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकालकर आनन फानन में उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वैभव बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की तथा इसकी जानकारी मृतक के परिजनो को दे दी गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- Dehradun missing girl student news: देहरादून लापता 12वीं कक्षा की छात्रा का कोई सुराग नहीं

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top