Connect with us
uttarakhand om parvat Without Snow latest news
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड के पौराणिक ओम पर्वत से विलुप्त हुआ ऊं कुदरत की मेहरबानी से फिर आया नजर

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड के पौराणिक ओम पर्वत से विलुप्त हुआ ऊं कुदरत की मेहरबानी से फिर आया नजर

1 min read

om parvat latest news: बर्फ पिघलने से गायब हुआ ओम पर्वत पर बना ऊँ फिर से आया नजर….

om parvat latest news: उत्तराखंड के पिथौरागढ जिले में स्थित ओम पर्वत विश्व के तमाम लोगों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व रखता है जिसके चलते यहां पर हर वर्ष भारी संख्या मे लोग ओम पर्वत पर बने ऊँ चिन्ह का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन इसी बीच बताया जा रहा था कि बर्फ पिघलने के कारण ओम पर्वत पर बना ऊँ चिन्ह गायब हो गया है और वहाँ पर सिर्फ एक काला पहाड़ नजर आ रहा है। जिसके चलते पर्यटक बेहद हताश हो गए थे। तभी बीते रविवार को बर्फबारी होने के कारण एक बार फिर से ऊँ चिन्ह का दीदार किया गया जिसे नाभीढांग में केएमवीएन के निगम कर्मियों द्वारा अपने कैमरे में कैद किया है। इसलिए अब पर्यटकों व श्रद्धालुओं को निराश नहीं होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- OM parvat uttarakhand: उत्तराखण्ड में विराजमान अद्भुत पर्वत प्राकृतिक रूप से बनता है ॐ

uttarakhand om parvat Without Snow बता दें बर्फ पिघलने के कारण विश्व प्रसिद्ध पिथौरागढ़ जनपद में स्थित ओम पर्वत पर बना ऊँ गायब हो गया था जिसके पश्चात यहाँ पर महज काला पहाड़ नजर आने लगा था। जिसका जिम्मेदार पर्यावरणविद और स्थानीय लोगों ने वैश्विक तापमान में वृद्धि तथा उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों को माना। दरअसल ओम पर्वत पर बनी ऊँ की आकृति न होने की जानकारी 16 अगस्त 2024 को ओम पर्वत के दर्शन के लिए गई प्रवास पर मूल गांव गुंजी की उर्मिला सनवाल गुंज्याल ने दी थी लेकिन इसी बीच पिथौरागढ़ में व्यास घाटी के नाभीढांग स्थित ओम पर्वत फिर से बर्फ से आच्छादित हो गया है जिसके चलते बर्फबारी होने से ओम पर्वत पर ऊँ का चिन्ह फिर से दिखाई देने लगा। बर्फ पिघलने की जानकारी से ओम पर्वत पर आस्था रखने वाले शिव भक्त निराश हो गए थे। इसके बाद से आदि कैलाश की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों मे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी लेकिन बीते रविवार को हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने से ओम पर्वत पर स्पष्ट ऊँ दिखाई पड़ने के कारण सभी लोगों का भ्रम दूर हो गया। नाभीढांग में केएमवीएन के निगम कर्मियों ने ताजा हिमपात के बाद ऊँ चिह्न को अपने कैमरे में भी कैद किया है। अगस्त के अंतिम सप्ताह से ऊंची हिमालय क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हो जाती है लेकिन इस बार सितंबर अक्टूबर में यात्रा पर आने वाले पर्यटक ताजा हिमपात का आनंद भी ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: इन 3 प्रसिद्ध स्थलों के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, पर्यटकों की पहुंच होगी आसान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top