Connect with us
Haridwar latest news today
फोटो सोशल मीडिया Haridwar latest news today

Home / उत्तराखण्ड / Haridwar news: हरिद्वार मे 5 किलो भार वाले नवजात शिशु ने लिया जन्म, जच्चा बच्चा स्वस्थ

उत्तराखण्ड हरिद्वार

Haridwar news: हरिद्वार मे 5 किलो भार वाले नवजात शिशु ने लिया जन्म, जच्चा बच्चा स्वस्थ

1 min read

Haridwar latest news today : हरिद्वार के संजीवनी अस्पताल में महिला ने 5.3 किलो के स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म…..

Haridwar latest news today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के संजीवनी अस्पताल से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर सामान्य से अधिक वजन वाले बच्चे ने जन्म लिया है। इस घटना की खासियत तो यह है कि इसमें मां और बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ है आमतौर पर देखा जाता है कि नवजात शिशुओं का वजन 2.5 या 3 से अधिक रहता है लेकिन 5 किलो से अधिक वजन होना एक असामान्य घटना मानी जाती है। संजीवनी अस्पताल के डॉक्टरों ने गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर अपनी विशेषज्ञता को एक बार फिर से दर्शाया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पहाड़ में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म डॉक्टर भी रहे आश्चर्यचकित

haridwar news today uttarakhand बता दें बीते शनिवार को हरिद्वार जिले के संजीवनी अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने 5.3 किलो के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है जिसका जटिल ऑपरेशन वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर दीपिका यादव द्वारा किया गया। डॉक्टरों की टीम की कड़ी मेहनत के जरिए यह जटिल ऑपरेशन सफल रहा जिसमें जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस उपलब्धि को चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। अक्सर देखा जाता है कि एक नवजात शिशु का जन्म के समय भार दो या तीन किलोग्राम के आसपास रहता है इससे अधिक भार वाले बच्चे बहुत कम जन्म लेते है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में महिला ने एकसाथ दिया तीन बेटों को जन्म, जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ

बताते चले डॉक्टर विशाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में संजीवनी अस्पताल पिछले 15 वर्षों से सर्जरी तथा डिलीवरी के क्षेत्र में प्रसिद्ध है और लगातार हरिद्वार की जनता को अपनी तथा अटल आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान कर रहे हैं जिससे हर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि आयुष चिकित्सा विधा में योग आहार और विहार के जरिए स्वस्थ शिशु के साथ सुरक्षित प्रसव का प्रमाण मिला है। जिसके चलते बच्चे के जन्म लेते ही नर्स ने कहा की बाहुबली ने जन्म लिया है। उन्होंने प्रसूता और उसके परिवार को बधाई के साथ ही अन्य गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण करने के साथ आवश्यक सुझाव भी दिए।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गाय ने दिया 6 पैर 2 पूंछ वाले बछड़े को जन्म विडियो आई सामने

इस संबंध में ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज के सर्जन डॉक्टर विशाल शर्मा ने कहा कि 5 किलोग्राम तक के बच्चे कम ही जन्म लेते है। उन्होंने कहा की यदि गर्भधारण करने के साथ योग आहार और विहार पर ध्यान दिया जाए तो सुरक्षित प्रसव होना आसान हो जाता है। अक्सर देखा जाता है कि मध्यवर्गीय परिवारों में इस बात का ध्यान नहीं दिया जाता है जिसके चलते शिशु जन्म के समय से ही कई कमजोरी का शिकार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ अवकाश पर थी जिसके कारण ऑपरेशन से कई महिलाओं की डिलीवरी नहीं हो पाई और उन्हें वापस लौटना पड़ा लेकिन उनकी परेशानी को देखते हुए सीएमओ ने भूपतवाला अस्पताल मे स्त्री रोग विशेषज्ञ को तैनात कर दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : महिला ने दो बेटी और एक बेटे समेत तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top