Connect with us
Anju sati Mrs uttarakhand india Karnaprayag chamoli
फोटो सोशल मीडिया Anju sati Mrs uttarakhand india

Home / उत्तराखण्ड / चमोली की अंजू सती मिसेज इंडिया कांटेस्ट में रही रनरअप, बढ़ाया प्रदेश का मान…..

उत्तराखण्ड चमोली

चमोली की अंजू सती मिसेज इंडिया कांटेस्ट में रही रनरअप, बढ़ाया प्रदेश का मान…..

1 min read

Anju sati Mrs uttarakhand india : दिल्ली में प्राइड ऑफ़ इंडिया संस्था की ओर से आयोजित मैसेज इंडिया कॉन्टेस्ट में चमोली की अंजू सती रही रनरअप, मिसेज वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी किया क्वालीफाई…..

Anju sati Mrs uttarakhand india: उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रही हैं और साथ ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां की बहुत सारी बेटियां मॉडलिंग , ब्यूटी कॉन्टेस्ट के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बना रही है। इसी बीच चमोली जिले की अंजू सती दिल्ली में आयोजित हुई मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट की रनरअप रही है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मिसेज वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है।
यह भी पढ़ें- बधाई: चमोली की अंजू सती पहुंची मिसेज इंडिया के फाइनल में रह चुकी है मिसेज उत्तराखण्ड

Anju sati Karnaprayag chamoli बता दें चमोली जिले के कर्णप्रयाग के देवतोली की निवासी अंजू सती बीते शनिवार को दिल्ली में प्राइड ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित हुई मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट की रनरअप रही है। इसके साथ ही उन्होंने मिसेज वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। दरअसल दिल्ली में हुए मिसेज इंडिया कांटेस्ट में 39 राज्यों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया था जिसमे अंजू सती ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। इससे दो माह पूर्व अंजू ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता था। अंजू सती की इस उपलब्धि पर उन्हें सिने अभिनेत्री भाग्यश्री द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान को जीतने के बाद अंजू सती ने कहा कि वो महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में और मजबूती से काम करती रहेंगी । अंजू की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल बरकरार है।

यह भी पढ़ें- बधाई: चमोली की अंजू सती ने जीता मिसेज उत्तराखंड का खिताब, बढ़ाया जिले का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top