UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Dehradun car Accident today: देहरादून ONGC चौक पर डिवाइडर से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त
1 min read
Dehradun car Accident latest news : देहरादून ओएनजीसी चौक पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर फटा कार का टायर, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, मची चीख पुकार……
Dehradun car Accident latest news: उत्तराखंड मे दर्दनाक हादसों का तांडव लगातार बरकरार है जिसके चलते आए दिन प्रदेश के किसी न किसी कोने से हादसे की खबरें सामने आ रही है जिसकी वजह चाहे जो कुछ भी हो लेकिन ये हादसे रोजाना लोगों का काल बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां पर गढ़ी कैंट से बल्लूपूर की ओर जा रही कार ओएनजीसी चौक पर डिवाइडर से टकराकर दर्दनाक हादसे का शिकार हुई है जिसमे 4 दोस्त जख्मी हुए है ।
यह भी पढ़ें- Pauri GMOU Bus Accident: पौड़ी बस हादसा केसुंदर गांव की नवविवाहिता सहित 4 की गई जिंदगी
Dehradun ONGC chauk car Accident news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात राजधानी देहरादून के श्री देव सुमन नगर चोर खाला के निवासी सुजीत तोमर अपने तीन दोस्तों के साथ कार में सवार होकर गढ़ी कैंट की ओर से बल्लूपूर की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी कार ओएनजीसी चौक पर पहुंची तो अचानक से कार का टायर डिवाइडर से टकराकर फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। तभी जैसे ही आसपास के लोगों ने इस हादसे को घटित होता देखा तो उनकी भीड़ तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गई जिसकी सूचना उन्होंने बिना देरी के पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने चारों घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार युवको को हल्की चोटे आई है। पुलिस द्वारा क्रेन को बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया गया । वहीं पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है। गौरतलब हो हो कि बीते 11 नवंबर की देर रात को ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार इनोवा कार दुर्घटना का शिकार हुई थी जिसमें 6 दोस्तों की मौत हुई थी।
यह भी पढ़ें- Pauri bus accident: पौड़ी गढ़वाल बस हादसा बड़ी वजह आई सामने, अन्य कारणों की भी जांच तेज
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
