Connect with us
Forest guard kailash bhakuni haldwani latest news today
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand news today: आवारा सांड की टक्कर से ड्यूटी जा रहे फारेस्ट गार्ड की गई जिंदगी

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

Uttarakhand news today: आवारा सांड की टक्कर से ड्यूटी जा रहे फारेस्ट गार्ड की गई जिंदगी

1 min read

Haldwani news today: ड्यूटी जा रहे वनकर्मी की आवारा सांड से जोरदार टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम…

haldwani news today: उत्तराखंड में आवारा पशुओं का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। यहां पर राह चलते लोगों पर कभी आवारा कुत्ते हमला कर देते हैं तो कभी सांड ड्यूटी जा रहे लोगों को मौत के घाट उतार देते है। जो पूरे प्रदेश के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। ऐसा ही कुछ मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आ रहा है जहां पर ड्यूटी जा रहे वनकर्मी की एक सांड से जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Roadways conductor news: रोडवेज कंडक्टर ने खाया जहरीला पदार्थ चली गई जिंदगी

haldwani latest news अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर स्थित डौली रेंज लाल कुआं में वन आरक्षी (फारेस्ट गार्ड) के पद पर तैनात कैलाश भाकुनी बीते 11 अगस्त की रात्रि को ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी इस दौरान शांतिकुंज बैरियर पर नगला के पास उनकी एक सांड से जोरदार भिड़ंत हो गई थी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसकी सूचना जैसे ही अन्य वन कर्मियों को मिली तो वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने रुद्रपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय मे कैलाश को भर्ती करवाया जहां पर उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें राम मूर्ति चिकित्सालय बरेली रेफर किया गया। इस अस्पताल में भी उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले गए जहां पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और बुधवार रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कैलाश भाकुनी अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वनकर्मी की मौत के बाद से परिवार समेत वन विभाग में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: दोस्त का बर्थडे मनाने के बाद छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top