Connect with us
Chamoli News live today tharali
फोटो सोशल मीडिया Chamoli news today live

Home / उत्तराखण्ड / Chamoli News: चमोली में लकड़ी के अस्थाई पुल को पार करते समय नदी मे बही युवती…..

उत्तराखण्ड चमोली

Chamoli News: चमोली में लकड़ी के अस्थाई पुल को पार करते समय नदी मे बही युवती…..

1 min read

Chamoli News Today Live: लकड़ी के अस्थाई पुल को पार करते समय हादसा, नदी मे बहने से युवती की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम…

Chamoli News Today live: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जीवन जीना बेहद मुश्किल है जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर ना तो लोगों के लिए उचित सड़कों की व्यवस्था है और ना ही शिक्षा समेत नदी को पार करने के लिए स्थाई पुल की व्यवस्था जिसके चलते कई बार लोगों को अपनी जान जोखिम मे रखकर लकड़ी के बने अस्थाई पुल को पार करना होता है और इस दौरान अक्सर लोगों के साथ कई हादसे घटित हो जाते हैं। ऐसी ही कुछ खबर चमोली जिले से सामने आ रही है जहां पर घास लेने जा रही युवती अस्थाई पुल से सीधे नदी मे जा गिरी जिसके चलते उसकी जिंदगी चली गई। इस दुखद घटना के बाद से युवती के परिजन सदमे मे है वहीं पूरे गांव मे मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Pauri News: पौड़ी के बीरोंखाल में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन तीन लोगों ने तोड़ा दम…

Tharali News Today: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के थराली ब्लॉक के गांव रुईसान सोलडुंग्री की निवासी 18 वर्षीय रेनू देवराडी पुत्री तारा दत्त देवराडी बीते सोमवार को अपनी मामी मुन्नी पुरोहित के साथ घास लेने के लिए जंगल जा रही थी तभी प्राणमति गांव के पास बने लकड़ी के अस्थाई पुल को पार करते समय रेनू व उनकी मामी मुन्नी का नियंत्रण खो गया जिसके चलते दोनों नदी में जा गिरे। इस दौरान रेनू करीब 200 मीटर दूर तक बह गई थी जबकि उनकी मामी कुछ ही दूरी पर अटक चुकी थी। इतना ही नहीं बल्कि पत्थरों से चोटिल होने के चलते रेनू गंभीर रूप से घायल तक हो चुकी थी। तभी जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने युवती को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोग युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्राणमती गांव युवती का ननिहाल है जहां पर युवती की आकस्मिक मृत्यु के बाद से शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Devprayag truck accident: देवप्रयाग में गंगा गिरा ट्रक, चालक और उसकी पत्नी लापता

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top