Connect with us
Uttarakhand roadways new buses
सांकेतिक फोटो Uttarakhand roadways new buses

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / Uttarakhand: जल्द सड़क पर उतरेंगी सैकड़ों नई रोडवेज बसें फ्री सफर का भी मिलेगा लाभ

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

Uttarakhand: जल्द सड़क पर उतरेंगी सैकड़ों नई रोडवेज बसें फ्री सफर का भी मिलेगा लाभ

1 min read

Uttarakhand roadways new buses : न‌ए साल में उत्तराखंड रोडवेज की 100 नई बसें उतरेंगी सड़कों पर, सीनियर सिटीजन समेत अन्य विशेष श्रेणी के लोगों को निशुल्क सफर करने की मिलेगी सुविधा……

Uttarakhand roadways new buses  उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 2025 यानी नए साल में रोडवेज की 100 नई बसे सड़कों पर उतारने की तैयारी है। जिसके चलते यात्रियों को मैदानी समेत पर्वतीय रूटों पर यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा सीनियर सिटीजन और अन्य विशेष श्रेणी के लोगों को फ्री सफर की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि यह कदम राज्य की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने और अधिक लोगों को यात्रा में सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। बताया जा रहा है की नई बसों का संचालन खास कर पहाड़ी रूटों पर किया जाएगा जिससे दूर दराज के इलाके वाले लोगों को सुविधा मिलेगी इसके साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा ।

यह भी पढ़िए:Good News: देहरादून से प्रयागराज के लिए जनवरी से सीधी फ्लाइट शुरू जानें शेड्यूल….

uttarakhand new roadways bus बता दें वर्ष 2025 यानी नए साल में उत्तराखंड रोडवेज 100 नई बसों को सड़क पर उतारने वाला है जिसके तहत बसों की खरीद के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है वही सभी बसें पर्वतीय क्षेत्र के लिए खरीदी जा रही है जिससे यात्रियों को पर्वतीय रूट पर सफर करने में आसानी होगी। दरअसल रोडवेज के बेड़े में 1490 बसे हैं जिनमें से 967 बसे रोडवेज की खुद की है जबकि बाकी अनुबंध पर है। इतना ही नहीं बल्कि खुद की बसों में से रोडवेज की करीब 400 बसें पुरानी हो चुकी है जिन्हें धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा है और अब रोडवेज पर्वतीय रूटों के लिए 100 नई बसे खरीदने की तैयारी में है। जिनके लिए 40 करोड रुपए का लोन लिया जा रहा है जिसके ब्याज की भरपाई सरकार करेगी।

uttarakhand roadways news today वहीं रोडवेज 500 बसो का प्रस्ताव भी तैयार कर रहा है जो पर्वतीय और मैदानी रूटों के लिए खरीदी जा रही हैं इसका प्रस्ताव नए साल में सरकार के पास पहुंच जाएगा यदि सरकार इसे मंजूरी देती है तो प्रदेश के साथ ही प्रदेश के बाहर के रूटों पर भी उत्तराखंड रोडवेज की बसों को चलाया जा सकता है । इतना ही नहीं बल्कि रोडवेज बसों में सीनियर सिटीजन समेत अन्य विशेष श्रेणी के लोगों को निशुल्क सफर करने की सुविधा प्रदान की जा रही है लेकिन पर्वतीय रूटों पर रोडवेज की बसें सीमित है ऐसे में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। हालांकि बस सेवाएं बढ़ाने के बाद लोगों को पूरी तरह से इसका लाभ मिलने लगेगा।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top