Connect with us
Almora Tempo traveler accident
फोटो सोशल मीडिया Almora Tempo traveler accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Almora news today: अल्मोड़ा में यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, मची चीख पुकार

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Almora news today: अल्मोड़ा में यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, मची चीख पुकार

1 min read

Almora Tempo traveler accident : दिल्ली से अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम जा रहा पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर हुआ हादसे का शिकार, यात्रियों मे मची चीख पुकार….

Almora Tempo traveler accident: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसों का तांडव लगातार बरकरार है यहां पर प्रतिदिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है जिनकी वजह कहीं ना कहीं वाहनों की तीव्र गति हो सकती है जिसके कारण वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो देता है और यात्रियों की जान जोखिम मे पड़ जाती है। ऐसी ही कुछ खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां पर 21 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमें मौजूद कई यात्रियों को चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news today: पहाड़ पर सेल्फी लेना महिला को पड़ा भारी, गिरी गहरी खाई में

जागेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे दिल्ली के यात्री, तभी हो गया भयावह हादसा Almora accident news today:

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पहले 21 यात्री दिल्ली से टेंपो ट्रैवलर ( DL 1VC 4388) में सवार होकर उत्तराखंड घूमने आए थे जिसके चलते उन्होंने बीते शनिवार को अल्मोड़ा जिले के कसार देवी और चितई गोलू देवता मंदिर के दर्शन किए। तत्पश्चात सभी शाम के करीब 6 बजे जागेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए निकले थे लेकिन जैसे ही उनका वाहन चितई से आगे कालीधार के पास पहुँचा तो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमें करीब 17 यात्रियों को चोटें आई। इस घटना को घटित होता देख मौके पर मौजूद अन्य वाहनों के यात्री तुरंत उतरकर मदद के लिए पहुँचे। तभी इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। कुछ लोगों द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस, राजस्व पुलिस एम्बुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद हादसे में सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए पेटशाल स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वाहन को किनारे कर यातायात सुचारु कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Roorkee latest news: रूड़की में ससुराल से लौट रहे युवक की चली गई जिंदगी

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top