Connect with us
alt="Uttarakhand Lockdown only in four district"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : पूरे प्रदेश में नहीं बल्कि सिर्फ चार जिलों में होगा दो दिवसीय लॉकडाउन, आदेश जारी

उत्तराखण्ड LOCKDOWN IN UTTARAKHAND

उत्तराखण्ड : पूरे प्रदेश में नहीं बल्कि सिर्फ चार जिलों में होगा दो दिवसीय लॉकडाउन, आदेश जारी

1 min read

Uttarakhand Lockdown: उत्तराखण्ड के चार जनपदों में ही लागू होगा शनिवार और रविवार का पूर्ण लाकडाउन, बाकी जनपदों में पहले की तरह सुचारू रहेगी सभी गतिविधियां..

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से आ रही है। जहां सम्पूर्ण लाकडाउन (Uttarakhand Lockdown) के सम्बन्ध में राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि शनिवार और रविवार को प्रस्तावित लाकडाउन अब पूरे प्रदेश में लागू नहीं होगा। शनिवार और रविवार का यह लाकडाउन केवल चार मैदानी जिलों हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर तथा नैनीताल में ही लागू होगा। प्रदेश के अन्य 9 जिलों में इस लाकडाउन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अर्थात राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में काम-काज शनिवार और रविवार को पहले की भांति सुचारू रहेगा। शुक्रवार शाम को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से जारी पूर्ण लाकडाउन के इन दिशानिर्देशों में यह भी साफ किया गया है कि पूर्ण लाकडाउन के बावजूद चारों जनपदों में सभी आवश्यक सुविधाएं जारी रहेगी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकानें यथा- दूध और सब्जी की दुकान, मेडिकल स्टोर भी पूरी तरह खुले रहेंगे। इन दिशानिर्देशों में चारों जनपदों के लोगों से लाकडाउन का कड़ाई से पालन कर सरकार का साथ देने की बात भी कही गई है। मुख्य सचिव द्वारा जारी इन दिशानिर्देशों के बाद अब साफ हो गया है कि शनिवार और रविवार का यह लाकडाउन प्रदेश के केवल चार मैदानी जिलों में ही लागू होगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 120 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 4100 पार

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने शासन के उच्चाधिकारियों को दिए थे ठोस कदम उठाने के निर्देश, पहले कही जा रही थी पूरे प्रदेश में सम्पूर्ण लाकडाउन की बात:-
विदित हो कि बीते बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव से विचार-विमर्श करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उचित कदम उठाने के निर्देश शासन के उच्चाधिकारियों को दिए थे। इस दौरान उन्होंने जरूरी समझने पर पूरे प्रदेश में पूर्ण लाकडाउन घोषित करने से भी गुरेज न करने को कहा था। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर को सम्पूर्ण प्रदेश में शनिवार और रविवार को पूर्ण लाकडाउन की खबरें मीडिया में आई थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि अभी सिर्फ इस हफ्ते के दो दिन शनिवार और रविवार को समूचे उत्तराखण्ड में पूर्ण लाकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया है। अगर बढ़ते कोरोना संक्रमण पर जल्द काबू ना पाया गया तो इसे आगे भी लागू किया जा सकता है। अब मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार यह साफ हो गया है कि शनिवार और रविवार को यह पूर्ण लाकडाउन प्रदेश के केवल चार मैदानी जनपदों में ही लागू होगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड :कोरोना का हुआ विस्फोट, सरकार ने लिया दो दिन के पूर्ण लॉकडाउन का फैसला

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top