Connect with us
Uttarakhand: narendra kaira who came to Rudrapur Sidkul from someshwar dies under suspicious circumstances

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ से नौकरी करने रूद्रपुर शिडकुल आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: पहाड़ से नौकरी करने रूद्रपुर शिडकुल आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

1 min read

सोमेश्वर के नरेन्द्र की रुद्रपुर आवास विकास कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों में मचा कोहराम

रुद्रपुर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह कैड़ा उम्र 40 वर्ष जो की मूल रुप से ग्राम दियारी थाना सोमेश्वर अल्मोड़ा का निवासी था। नरेंद्र सिंह कैड़ा ऊधमसिंह नगर जिले के  रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में किराए पर रहता था। वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। नरेन्द्र की पत्नी मंजू कैड़ा और बच्चे गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह नरेंद्र फैक्ट्री से नाईट शिफ्ट की ड्यूटी करने के बाद कमरे पर आया था। लेकिन शाम तक उसका कमरा बंद ही था। जब कमरे की कुंडी तोड़कर देखा तो नरेन्द्र फंदे से लटक रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। मालिक की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव फंदे से उतारा। पुलिस के अनुसार सिडकुल कर्मी ने आत्महत्या की है। लेकिन कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस घटना से नरेन्द्र के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजन अंतिम दाह संस्कार के लिए शव गांव ले गए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top