Connect with us
Uttarakhand: Youth ajay singh who came to Rudrapur for job from pithoragarh dies under suspicious condition.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ से नौकरी के लिए रूद्रपुर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: पहाड़ से नौकरी के लिए रूद्रपुर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

1 min read

पहाड़ से नौकरी की तलाश में रूद्रपुर आया था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई मौत, परिवार में मचा कोहराम…

राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां नौकरी की तलाश में आए पिथौरागढ़ के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक युवक नौकरी की तलाश में रूद्रपुर आया था जहां उसने रात को अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी। जिसके कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उसने दम तोड दिया। जवान बेटे के आकस्मिक निधन की खबर से जहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी तहसील के ग्राम गोरखी निवासी अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह कुछ दिन पहले नौकरी की तलाश में रूद्रपुर आया था। जहां वह छतरपुर निवासी अपने रिश्तेदार विजय सिंह के घर में रह रहा था। बताया गया है कि विजय के दिनेशपुर निवासी दोस्त योगेश सिंह ने एक नया मकान बनाया हुआ है। जिसकी पार्टी शनिवार रात को रखी गई थी। जिसमें सम्मिलित होने के लिए विजय के साथ अजय भी गया था। जहां सभी ने मिलकर शराब पी थी। पार्टी में शामिल लोगों के मुताबिक पार्टी में शराब ज्यादा पीने से अजय सिंह को बेचैनी होने लगी थी और देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे जिला अस्पताल रूद्रपुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : गुरूग्राम में पहाड़ी युवकों की हत्या में आया नया मोड़, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top