Connect with us
Neetu Bisht youtuber: Social media influencer molested in the middle of the road Delhi Noida video viral uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Neetu Bisht youtuber)

Home / ALMORA NEWS / Neetu Bisht youtuber: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नीतू बिष्ट के साथ बीच सड़क में छेड़छाड़

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Neetu Bisht youtuber: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नीतू बिष्ट के साथ बीच सड़क में छेड़छाड़

1 min read

Neetu Bisht youtuber: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नीतू बिष्ट के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल…

Neetu Bisht youtuber: Social media influencer molested in the middle of the road Delhi Noida video viral uttarakhand breaking news today: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ,जो किसी और का नहीं बल्कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और चर्चित युटयूबर नीतू बिष्ट का है। दरअसल वीडियो में नीतू कुछ कार सवार युवकों पर आरोप लगाती हुई नजर आ रही है कि उन्होंने उनके और उनके पति साथ बदतमीजी की है।

यह भी पढ़े :Rishikesh youtuber tanu rawat: विवादों में यूट्यूबर तनु रावत अर्धनग्न डांस वीडियो से मचा बवाल

बता दें मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली व सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नीतू बिष्ट अपने पति लखन के साथ कहीं जा रही थी। तभी इस दौरान एक होंडा सिटी कार में सवार युवको ने उनका पीछा करना शुरू किया। आरोप है कि युवकों ने उन्हें अश्लील इशारे किए तथा गाली गलौज करते हुए बार-बार उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं बल्कि डीएनडी से लेकर ग्रेटर नोएडा तक युवक बदतमीजी करते गए इस दौरान नीतू और उनके पति काफी डर गए।

एक माह पुराना मामला दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल

नीतू बिष्ट ने इस प्रकरण का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया ,जिसमें वह युवकों को गाड़ी रोकने के लिए कहते हुए सुनाई देती है। वीडियो में वह कहती हुई नजर आ रही है कि युवक बेहद बदतमीजी से पेश आ रहे थे। वीडियो में आगे पुलिस भी मौके पर पहुंचती हुई दिखाई देती है। इसके बाद यह मामला नॉलेज पार्क थाने में पहुंच गया। नीतू के पति लखन ने बताया कि पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया और उनसे माफी मंगवाई। पुलिस युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहती थी लेकिन नीतू और उनके पति की रिक्वेस्ट पर उन्हें छोड़ दिया गया। कपल का कहना था कि युवक शायद छात्र थे और मामला आगे बढ़ने पर उनका करियर खराब हो सकता था इसलिए उन्होंने केस दर्ज नहीं करवाया। बताते चले यह घटना एक माह पुरानी बताई जा रही है। पुलिस की माने तो यह मामला ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद का है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर 27 किलोमीटर तक पीछा करने का दावा भ्रामक है।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top