Connect with us
alt=" army Hemant died in hospital"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: हेमंत ने आर्मी अस्पताल में तोड़ा दम,सैन्य सम्मान के साथ पहाड़ में हुआ अंतिम संस्कार

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: हेमंत ने आर्मी अस्पताल में तोड़ा दम,सैन्य सम्मान के साथ पहाड़ में हुआ अंतिम संस्कार

1 min read

alt=" army Hemant died in hospital"

राज्य के चम्पावत जिले से भारतीय सेना के एक वीर जवान की मौत की दुखद खबर आ रही है। जवान की मौत का कारण पिछले कुछ समय से बीमारी से ग्रस्त होना बताया गया है। चंडीगढ़ में पिछले दो महीनों से चल रहे उपचार के दौरान शनिवार को उन्होंने आर्मी अस्पताल चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। आज जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। जवान बेटे को इस हालत में देखकर माता-पिता तो बेसुध ही हो ग‌ए। आस-पास के ग्रामीणों ने जैसे तैसे जवान के परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश की परंतु वह भी परिजनों की आंखों से आंसुओं की बाढ़ को नहीं रोक पाए। दोपहर बाद गमहीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जवान की चिता को उसके भाई ने मुखाग्नि दी। बताया गया है कि मृतक जवान की आयु अभी केवल 24 वर्ष थी।




प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के चम्पावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के राईकोट कुंवर निवासी हेमंत सिंह कुंवर पुत्र इन सिंह भारतीय सेना की 17 एमटीएन डिओयू में नायक के पद पर तैनात थे। बताया गया है कि वे पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उन्हें सेना के अधिकारियों द्वारा चंडीगढ़ स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परंतु चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह न करने वाले वीर जवान हेमंत ने आखिरकार शनिवार को मौत से हार मान ली और अस्पताल में ही दम तोड दिया। सेना के अधिकारियों द्वारा जैसे ही यह समाचार उनके परिजनों को मिला तो घर में कोहराम मच गया। आज सुबह जैसे ही हेमंत का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से उनके गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के माता-पिता तो अपने लाडले को इस हालत में देखकर बेसुध ही हो ग‌ए और उनकी आंखों से अश्रुओं की धारा बहने लगी। दोपहर बाद राज्य के इस वीर सपूत का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर किया गया। जहां उनके भाई पवन ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top