Connect with us
उत्तराखण्ड: ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी यात्रियों से भरी बस मची चीख पुकार

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी यात्रियों से भरी बस मची चीख पुकार

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी यात्रियों से भरी बस मची चीख पुकार

1 min read

राज्य के नैनीताल जिले से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में उस वक्त यात्रियों में चीख पुकार मच गई जब नैनीताल से रामनगर जा रही एक प्राइवेट बस आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लटक गई। वो तो भगवान का शुक्र है कि बस पलटी नहीं अन्यथा एक बेहद बड़ा सड़क हादसा घटित हो सकता था, जिसका परिणाम काफी भयावह होता। फिलहाल बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- टिहरी गढ़वाल में गुलदार ने तीन वर्षीय बच्चे को बनाया अपना निवाला परिजनों में मचा कोहराम

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक रविवार को एक निजी बस वाहन संख्या यूके-04पीए-0124 नैनीताल से रामनगर की ओर आ रही थी। बताया गया है कि जैसे ही बस कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में पहुंची तो आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस सड़क से नीचे की ओर हवा में लटक गई। हादसे का कारण बस का ओवरस्पीड में होना और चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बैलपड़ाव पुलिस ने बस से सभी यात्रियों को बाहर निकालने के पश्चात बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस बस चालक अमन खान एवं परिचालक हसमुददीन से हादसे के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स का जवान गोली लगने से शहीद पहाड़ पहुंचा पार्थिव शरीर…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top