Connect with us
A firm created misuse Aadhar PAN card of roorkee Haridwar farmer, now sent notice of Rs 50 lakh uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar Aadhar PAN misuse)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news: हरिद्वार किसान के आधार पैन से बनाई फर्म, 50 लाख का नोटिस देख किसान के फूले हाथ-पैर

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news: हरिद्वार किसान के आधार पैन से बनाई फर्म, 50 लाख का नोटिस देख किसान के फूले हाथ-पैर

1 min read

Haridwar Aadhar PAN misuse : किसान के पैन कार्ड आधार कार्ड से बनाई फर्म, राज्य कर विभाग ने थमा दिया किसान को 50 लाख रुपये का नोटिस

A firm created misuse Aadhar PAN card of roorkee Haridwar farmer, now sent notice of Rs 50 lakh uttarakhand latest news today : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक किसान के आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर एक व्यक्ति ने फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपए का लेनदेन किया है। इस पूरी घटना की जानकारी किसान को तब मिली जब उनके घर पर राज्य कर विभाग ने 50 लाख रुपए का नोटिस भेजा। बहरहाल किसान ने पुलिस प्रशासन के पास मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand fake teacher: उत्तराखण्ड भर्ती घोटाला फर्जी प्रमाण पत्र सहायक शिक्षक सस्पेंड

Roorkee Haridwar farmer latest news: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के मोहम्मदपुर मोहनपुरा के निवासी दीपक बर्मन ने पुलिस प्रशासन को कोतवाली रूड़की पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में दीपक ने बताया कि राज्य कर विभाग की ओर से उन्हें एक नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। दरअसल नोटिस मे दीपक को बताया गया कि उनकी फर्म ने वर्ष 2018 से लेकर 2020 तक करोड़ों रुपए का लेनदेन किया है लेकिन इस पर जीएसटी को जमा नहीं किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके नाम पर कोई फर्म नहीं है और ना ही उन्होंने कोई आवेदन किया है। पीड़ित ने बताया कि उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड का किसी ने दुरुपयोग कर फर्म बनाई है। इतना ही नहीं बल्कि उस पर फोटो भी उनका नहीं है।

किसान के आधार कार्ड और पैन कार्ड का हुआ दुरुपयोग , किसान को मिल गया 50 लाख का नोटिस ( haridwar breaking news) 

पीड़ित दीपक एक किसान है जिन्हे 50 लाख रुपये का नोटिस राज्य कर विभाग की ओर से मिला है, जिससे वो परेशान है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में पहले वह राज्य कर विभाग ऑफिस जाकर शिकायत दर्ज करवाए जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top