Connect with us
Uttarakhand news: Adani plant shutdown triggers power crisis, rostering cuts begin latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: अडानी प्लांट शट-डाउन से उत्तराखंड में बिजली संकट, रोस्टरिंग कटौती शुरू

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: अडानी प्लांट शट-डाउन से उत्तराखंड में बिजली संकट, रोस्टरिंग कटौती शुरू

1 min read

Uttarakhand news  : अडानी प्लांट शटडाउन से उत्तराखंड में गहराया बिजली संकट, प्रदेश को मिलने वाली 350 मेगावाट बिजली आपूर्ति हुई ठप..

Uttarakhand news: Adani plant shutdown triggers power crisis, rostering cuts begin latest update today  : एक ओर गैस की किल्लत की खबरों के बीच गैस एजेंसियो में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमडी हुई है। वहीं इस बीच दूसरी ओर अडानी पावर प्लांट रायगढ़ में शटडाउन के कारण उत्तराखंड को मिलने वाली 350 मेगावाट बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है। बिजली की आपूर्ति रुक जाने के कारण औद्योगिक इकाइयों को मिलने वाली बिजली की व्यवस्था प्रभावित हो गई है इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश में शाम को पीक आवर्स मे बिजली की कमी और औद्योगिक क्षेत्र में रोस्टरिंग शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand electricity bill rate: उत्तराखण्ड में फिर महंगी हुई बिजली मार्च में बढ़ा सरचार्ज

बता दें जनवरी माह से उत्तराखंड को मिड टर्म के तहत अडानी समूह की रायगढ़ इकाई से 350 मेगावाट बिजली मिल रही थी, लेकिन थर्मल इश्यू के कारण अचानक से यह आपूर्ति बंद हो गई है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर ऑपरेशन एके अग्रवाल ने बताया कि तकनीकी कारणों से यह आपूर्ति बंद हुई है जिसकी बहाली 15 मार्च 2026 तक होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि राज्य मे रोजाना करीब 2300 मेगावाट बिजली की मांग रहती है, जबकि करीब 33 मिलियन यूनिट बिजली की जरूरत पड़ती है। पहले 7 से 8 मिलियन यूनिट की कमी थी वहीं अब अंतर बढ़कर लगभग 18 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है। स्थिति को संभालने के लिए बिजली बाजार के रियल टाइम मार्केट से अतिरिक्त बिजली खरीदने के लिए बोली लगाई जाएगी साथ ही जिंदल समूह से 120 मेगावाट बिजली मीड टर्म के तहत खरीदने की बातचीत चल रही है जिसकी आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

शाम के पीक आवर्स में बढ़ेगा दबाव

350 मेगावाट की आपूर्ति बंद होने और बिजली बाजार में कम क्लीयरेंस मिलने के कारण शाम 6.30 बजे से रात 12 बजे के बीच करीब 600 मेगावाट की कमी रह सकती है। ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर ग्रामीण, कस्बाई और औद्योगिक फीडरों में रोस्टरिंग लागू की जा सकती है। इसको लेकर फूड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आफ उत्तराखंड ने भी औद्योगिक क्षेत्रों में संभावित बिजली कटौती की चिंता जताई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top