Connect with us
Uttarakhand news: Aditya Rawat Cricketer Uttarakhand qualified for National cricket academy camp

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हल्द्वानी के आदित्य रावत नेशनल क्रिकेट एकेडमी कैंप में चयनित…..

उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स/ क्रिकेट

बधाई: हल्द्वानी के आदित्य रावत नेशनल क्रिकेट एकेडमी कैंप में चयनित…..

1 min read

Aditya Rawat Cricketer Uttarakhand: हल्द्वानी के आदित्य रावत का नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित कैंप के लिए हुआ चयन

उत्तराखंड के होनहार युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यहां के युवा जहां सरकारी, गैरसरकारी क्षेत्रों में उच्च पदों पर तैनात हैं वहीं सिनेमा जगत से लेकर खेल जगत में भी अपनी काबिलियत के दम पर सफलता का परचम लहरा रहे हैं।राज्य के ऐसे होनहार युवाओं से हम आपको आए दिन रूबरू कराते हैं इसी कड़ी में आज हम उत्तराखंड के ऐसे ही दो होनहार युवाओं से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों आरव महाजन और आदित्य रावत की। जिनका चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित कैंप के लिए हुआ है।बता दें कि इस कैंप का आयोजन 26 अप्रैल से 22 मई तक किया जाएगा।(Aditya Rawat Cricketer Uttarakhand)

यह भी पढ़िए:बधाई: उत्तराखंड की आरुषि निशंक ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से हुई पुरस्कृत

इस कैंप के लिए चयनित होने वाले आदित्य रावत हल्द्वानी के रहने वाले हैं। बताते चलें कि आदित्य रावत कई समय से क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की टीम में खिलाड़ी है। इससे पहले भी आदित्य रावत अंडर-16 वर्ग में भी एनसीए कैंप के लिए चयनित हुए थे। आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र में हल्द्वानी से की जिसके बाद वह देहरादून चलें गए। देहरादून से आने के बाद वर्तमान में वह हल्द्वानी में ही क्रिकेट का अभ्यास कर रहे हैं।नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित कैंप के लिए चयनित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top