Connect with us
Almora News live ambulance Accident
सोशल मीडिया Almora News live

Home / ALMORA NEWS / उत्तराखंड: दिल्ली से शव को अल्मोड़ा ले जा रही एम्बुलेंस गिरी खाई में…

ALMORA NEWS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: दिल्ली से शव को अल्मोड़ा ले जा रही एम्बुलेंस गिरी खाई में…

1 min read

Almora News live: दिल्ली से शव अल्मोड़ा ले जा रही एंबुलेंस खाई में गिरकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, युवक की चली गई जिंदगी…
Almora News live(ambulance accident) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर दिल्ली से शव लेकर बमणस्वाल जा रही एंबुलेंस सड़क धंसने के कारण गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते एंबुलेंस में सवार दिल्ली के निवासी एक युवक की जिंदगी चली गई। जबकि एंबुलेंस में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताते चले अक्सर पहाड़ी इलाकों में इस तरह के हादसे घटित होना एक आम बात हो गई है। जिसमें न जाने अभी तक कितने लोगों ने अपनी जिंदगियां गंवा दी है।

यह भी पढ़े:Nainital car Accident today: नैनीताल में पर्यटकों की कार गिरी खाई में एक की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के बमणस्वाल के निवासी मृतक भुवन चंद्र उप्रेती पुत्र केशव दत्त उप्रेती का शव बीते शुक्रवार की सुबह एंबुलेंस संख्या T0125HR3279J के जरिए उनके परिजनों द्वारा दिल्ली से बमणस्वाल ले जाया जा रहा था। तभी जैसे ही एम्बुलेंस लमगड़ा से बमणस्वाल को जाने वाले रास्ते पर लगभग 5 किलोमीटर आगे कपकोट गांव के पास पहुंची तो तभी वहाँ पर रोड धंस गई जिसके कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से सीधा खाई की ओर जा गिरी। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी । मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने एंबुलेंस में सवार लोगों का रेस्क्यू किया। जिसमे गंगा उप्रेती पत्नी स्व. भुवन चंद्र उप्रेती ,50 वर्षीय विनोद भट्ट पुत्र देवी दत्त भट्ट निवासी लाडो सराय दिल्ली गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि उमा तिवारी पत्नी कैलाश तिवारी को हल्की चोटे आई वहीं चालक सुनील पुत्र भगवान दास निवासी बदरपुर सुरक्षित है। वहीं सभी घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर किया गया जहां पर गंभीर रूप से घायल विनोद भट्ट ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिजन सदमे में है। वहीं पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top