अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध बाल मिठाई विक्रेता खीम सिंह मोहन सिंह रौतेला के मालिक का निधन
1 min read
Arun Rautela Almora bal mithai: अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित बाल मिठाई विक्रेता खीम सिंह मोहन फर्म के मालिक अरुण रौतेला का हृदय गति रुकने से निधन, क्षेत्र में पसरा मातम…..
Arun Rautela Almora bal mithai: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर प्रसिद्ध बाल मिठाई खीम सिंह मोहन सिंह रौतेला फर्म के मालिक अरुण रौतेला का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक लहर व्याप्त है। वही आज गुरुवार को अरुण रौतेला को विश्वनाथ घाट पर अंतिम विदाई दी गई जहाँ पर अन्य व्यापारियों समेत स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
यह भी पढ़ें- Mussoorie car accident today: मसूरी में गहरी खाई में गिरी कार दो की चली गई जिंदगी
Kheem Singh Mohan Singh Rautela Sweets अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के चौघानपाटा के शिव भवन के निवासी 62 वर्षीय अरुण रौतेला का बीते बुधवार की देर रात हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया जिसके चलते पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। बताते चले मृतक अरुण रौतेला अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित बाल मिठाई खीम सिंह मोहन सिंह फर्म के मालिक थे। वहीं आज गुरुवार को अरुण रौतेला के शव को सुबह 10:30 बजे विश्वनाथ घाट ले जाया गया जहां पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अरुण के आकस्मिक निधन के बाद से उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं जिला व्यापार मंडल परिवार समेत अन्य व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चलें कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की बाल मिठाई, सिंगौड़ी और चॉकलेट देश विदेश में मशहूर है। यहां बाल मिठाई बनाने का इतिहास लगभग सौ साल पुराना है। अगर कभी भी उत्तराखंड के बाल मिठाई की बात आती है तो सबसे पहले अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता खीम सिंह मोहन सिंह रौतेला का नाम सबसे पहले आता है।
यह भी पढ़ें- Bal Mithai History: उत्तराखंड में सबसे पहले कहां से आई बाल मिठाई? जानें इतिहास.
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
