अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
Diksha Mehta Army officer; अल्मोड़ा: महतगांव की दीक्षा मेहता बनी सेना में अफसर
1 min read
Diksha Mehta army officer: दीक्षा मेहता बनी भारतीय सेना में अफसर पिता भी रहे सेना में
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी अभूतपूर्व उपलब्धियों से समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली राज्य की इन होनहार बेटियों के बारे में हम आपको आए दिन बताते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के मेहतगांव निवासी दीक्षा मेहता की, जिन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट न केवल बन कर अपने परिवार की सैन्य परंपराओं को निभाया है बल्कि अपने बचपन का सपना भी साकार किया है। दीक्षा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।(Diksha Mehta army officer)
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के हवालबाग के मेहतगांव निवासी दीक्षा मेहता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। बता दें कि एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली दीक्षा के पिता प्रीतम सिंह मेहता भी भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर चुके हैं। वह भारतीय सेना की ईएमई से 2019 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के भगवानपुर तल्ला में रहते हैं। जबकि दीक्षा की मां कमला मेहता एक कुशल गृहिणी हैं। बताते चलें कि दीक्षा ने बीते रोज पुणे में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड के दौरान मां भारती की सेवा की शपथ ली। इस दौरान परेड में सम्मिलित हुए दीक्षा के माता पिता ने बड़े शान से बेटी के कंधे पर सितारे सजाकर उसे भारतीय सेना को समर्पित किया। दीक्षा ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
