Connect with us
Aman kumar Ramnagar uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: रामनगर के अमन चीन में दिखाएंगे दमखम, पेंटाथलोन खेल के लिए हुआ चयन

उत्तराखण्ड नैनीताल

बधाई: रामनगर के अमन चीन में दिखाएंगे दमखम, पेंटाथलोन खेल के लिए हुआ चयन

1 min read

Aman kumar Ramnagar uttarakhand: रामनगर के अमन कुमार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेंटाथलोन खेल मे हुआ चयन ,चीन मे करेंगे प्रतिभाग……..

Aman kumar Ramnagar uttarakhand
उत्तराखंड के युवाओं की कौशल और प्रतिभा आज किसी पहचान की मोहताज नही है। राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाले राज्य के इन होनहार युवाओं की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। यहाँ के युवा केवल राज्य या देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने हुनर और काबिलियत से अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको रुबरु करवाने वाले है राज्य के ऐसे होनहार खिलाडी से जिनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेंटाथलोन खेल मे हुआ है और अब वह इस खेल में अपना दमखम चीन में दिखाने वाले हैं। जी हाँ हम बात कर रहे है मूल रूप से रामनगर के गांव पूंछडी निवासी अमन कुमार की जिनका चयन पेंटाथलोन खेल मे हुआ है।
यह भी पढ़ें- बधाई: हल्द्वानी की प्रियंका मेहता ने शिमला में आयोजित साइकिल रैली में हासिल किया पहला स्थान….

बताते चलें कि रामनगर निवासी अमन कुमार का चयन चीन में होने वाले पेंटाथलोन खेल के लिए हुआ है और यह प्रतियोगिता 7 जून से चीन में आयोजित होने वाली है। आपको जानकारी देते चले अमन मूल रूप से रामनगर के गांव पूंछडी के रहने वाले हैं और उन्होंने इस ही वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पेंटाथलोन खेल के राज्य अध्यक्ष पंकज भल्ला द्वारा अमन पिछले वर्ष से पेंटाथलोन का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस खेल के अंतर्गत रनिंग , शूटिंग, स्विमिंग जैसी आदि गतिविधियां शामिल होती है। दरअसल इस खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अप्रैल के मध्य में अमरावती, महाराष्ट्र में हुई थी। जहां अमन ने प्रतिभाग किया था और इस प्रतियोगिता के दौरान अमन कुमार का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर हेतु हुआ है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: वन दरोगा नव्या पांडे ने अबूधाबी में जीता पदक, बढ़ाया देश प्रदेश का मान

आर्थिक सहायता के लिए नेकी की दीवार संस्था आई आगे:-

नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल ने बताया कि अमन के चीन जाने के लिए लगभग ₹2 लाख का खर्च आ रहा है और वर्तमान में पूंछडी मे रह रहे अमन कुमार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उनके पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी और माता दूसरे घरों में खाना बनाकर घर का भरण पोषण करती है। जिसके कारण नेकी की दीवार ने अमन की सहायता के लिए अभियान छेड़ा है और साथ ही संस्था ने अमन की मदद के लिए 11000 रुपए की धनराशि भी प्रदान की है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: दूसरी बार एशिया यूथ चैंपियन बनें बृजेश टम्टा, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top