Connect with us
Uttarakhand news : anil Bhatt maryt of Indian army

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : सैन्य सम्मान के साथ हुआ जवान का अन्तिम संस्कार, पहाड़ में भी दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड : सैन्य सम्मान के साथ हुआ जवान का अन्तिम संस्कार, पहाड़ में भी दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Uttarakhand news : anil Bhatt maryt of Indian army

भारतीय सेना में तैनात राज्य के एक ओर वीर जवान की ड्यूटी के दौरान मृत्यु का दुखद समाचार आ रहा है। बताया गया है कि राज्य के ऋषिकेश निवासी अनिल भट्ट की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। जवान के निधन का दुखद समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से उनके घर पहुंचा तो परिजनों का शोक आंसूओं में उमड़ने लगा। आस-पास के लोगों ने परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश तो की परंतु वे भी परिजनों की आंखों के आंसू नहीं रोक पाए। रविवार शाम को गमहीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर किया गया जहां जवान के दस साल के पुत्र नमन ने उन्हें मुखाग्नि दी। बताया गया है कि मृतक जवान पंद्रह दिन पूर्व ही छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर गए थे।




प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के ग्राम जखनियाल, पट्टी नैलचामी, घनसाली निवासी अनिल भट्ट 158वीं बटालियन बीएसएफ में तैनात थे। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून जिले के प्रेमनगर, डोईवाला में रहता है तथा उनकी पोस्टिंग कोलकाता में थी। ड्यूटी के दौरान दो-तीन दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें सेना के अधिकारियों द्वारा सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। रविवार को जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से उनके घर पहुंचा तो परिजनों का शोक आंसूओं में तब्दील हो गया। जवान का अंतिम संस्कार शाम को पूर्णानंद घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जहां उनके बेटे नमन ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। शहीद अनिल अपने पीछे अपने पिता, मां, पत्नी और अपने बेटे को छोड़ गए हैं।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top