अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के अर्जुन रौतेला ने सीडीएस परीक्षा में हासिल की 123 वी रैंक बढ़ाया प्रदेश का मान
1 min read
Arjun rautela cds exam: रानीखेत के अर्जुन रौतेला ने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल की 123 वी रैंक बढ़ाया प्रदेश का मान
राज्य के युवा अपनी मेहनत एवं लगन के दम पर आज सरकारी, गैर सरकारी तथा सैन्य क्षेत्र में उच्च पदों पर तैनात होकर राज्य को गौरवान्वित कर रहे हैं। आए दिन राज्य के युवाओं की सफलता की खबरें सुनने को मिलती है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं क्षेत्र राज्य का नाम रोशन किया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील क्षेत्र के दौराखाल के सनारा गांव निवासी अर्जुन रौतेला की जिन्होंने आईएमए की परीक्षा उत्तीर्ण करके सीडीएस में ऑल इंडिया मे 123 वी रैंक हासिल की है।(Arjun rautela cds exam)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सेना में लेफ्टिनेंट बने सुमित कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती होने के बाद हासिल किया मुकाम
बता दें कि अर्जुन रौतेला काशीपुर कुमाऊं के प्रसिद्ध मीडिया कॉलेज ज्ञानार्थी मे डिपार्टमेंट ऑफ एनिमेशन एंड डिजाइन 2018 के छात्र रह चुके हैं। उनकी इस सफलता से कॉलेज परिसर तथा परिवार में भी खुशी का माहौल है वही घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अर्जुन ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने पिता मदन सिंह रौतेला एवं माता गीता रौतेला को दिया हैं।
यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल के यश भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
