Connect with us
alt="bageshwar meena missing"

Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वर जिले के कपकोट की मीना गुमशुदा….शेयर करें बेटी को ढूंढने में मदद करे

उत्तराखण्ड बागेश्वर

बागेश्वर जिले के कपकोट की मीना गुमशुदा….शेयर करें बेटी को ढूंढने में मदद करे

1 min read

alt="bageshwar meena missing"

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के ग्राम ओखलसेरा निवासी पुष्कर सिंह की 15 वर्षीय पुत्री मीना बघरी बीती 11 सितंबर से लापता है। परिजन बेटी की तलाश में परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अपने सभी नाते-रिश्तेदारों एवं मीना के सभी दोस्तों से बात करने और मीना की काफी खोजबीन के बाद भी जब बेटी का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थक-हार पुलिस में बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परंतु पुलिस को भी जब अभी तक मीना की कुछ खबर नहीं मिली तो पुलिस ने सोशल मीडिया पर आम जनता से मदद की गुहार लगाई है। बागेश्वर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट में बालिका का हुलिया रंग-गेहुंआ , कद- 5 फिट, पहनावा –सलवार कमीज एवं पैरों में चप्पल बताए गये है।




बागेश्वर पुलिस के फेसबुक पेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ओखलसेरा, पोस्ट आफिस- कन्यालीकोट निवासी मीना बघरी(15) पुत्री श्री पुष्कर सिंह बीते 11 सितंबर दिन बुधवार से लापता है। पुलिस द्वारा अपने पेज में बताया गया है कि ‌मीना घर से बिना बताए कहीं चली ग‌ई है। परिजनों द्वारा जब काफी खोजबीन के बाद भी मीना का ‌अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। बेटी के सभी दोस्तों तथा सभी नाते-रिश्तेदारों से पूछने पर भी जब मीना का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थक-हारकर दिनांक 13 सितंबर को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली कपकोट में दर्ज कराई। परंतु पुलिस को काफी प्रयत्न करने के बाद भी अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पायी है। पुलिस अभी भी अपनी पूरी कोशिश कर रही है, परन्तु उन्होंने परिजनों की परेशानी को समझते हुए सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक पेज से आम जनता से भी मीना का पता चलने पर तुरंत सूचित करने की गुहार लगाई है। जिससे जल्द से जल्द मीना परिजनों को सकुशल प्राप्त हो सके। मीना का रंग गेहुंआ बताया गया है। जिस किसी को भी लापता मीना के बारे में कोई भी सूचना मिलती है , या वह कही भी नजर आती है तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की कृपा करे। 15 वर्ष की बेटी से उसके परेशान माता-पिता को मिलाने में मदद करें।

बागेश्वर जिले के कपकोट की मीना गुमशुदा....शेयर करें बेटी को ढूंढने में मदद करे


पोस्ट को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर परेशान परिजनों की मदद करे ,गुमशुदा बेटी का पता चलने पर इन नंबरों पर संपर्क करे ⇓
पुलिस अधीक्षक कार्यालय:- 05963-220382
थाना कपकोट:- 05963-253387
प्रभारी थानाध्यक्ष कपकोट- 9411113310

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top